{"_id":"64883dbafef1e2ffdd0f9523","slug":"west-bengal-panchayat-election-nomination-violence-in-south-24-paragna-isf-vs-tmc-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: पंचायत चुनाव में हिंसा जारी, आईएसएफ उम्मीदवार को नामांकन से रोकने पर हुई बमबाजी, कई घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: पंचायत चुनाव में हिंसा जारी, आईएसएफ उम्मीदवार को नामांकन से रोकने पर हुई बमबाजी, कई घायल
Tue, 13 Jun 2023 03:28 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 13 Jun 2023 03:28 PM IST
सार
बम धमाकों के चलते कुछ लोग घायल हुए हैं। सत्ताधारी टीएमसी और विपक्षी आईएसएफ, एक दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
बंगाल में पंचायत चुनाव के चलते हिंसा जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के चलते हिंसा का दौर फिर शुरू हो गया है। मंगलवार को राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले में जमकर हिंसा हुई। इस दौरान बम फेंके गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। दरअसल इंडियन सेक्युलर फ्रंट का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उसके उम्मीदवार को नामांकन दाखिल करने से रोका। जिससे हिंसा भड़क गई। गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। सुरक्षाबलों ने किसी तरह हालात पर नियंत्रण पाया।
इस वजह से हुई हिंसा
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का आज चौथा दिन है। दक्षिण 24 परगना के बिजायुगंज बाजार इलाके में हिंसा हुई। बीडीओ ऑफिस में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन हो रहा था, उसी दौरान बीडीओ ऑफिस के एक किलोमीटर के दायरे में हिंसा भड़क गई। इस दौरान बम फेंके गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बम धमाकों के चलते कुछ लोग घायल हुए हैं। सत्ताधारी टीएमसी और विपक्षी आईएसएफ, एक दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 9 जून से पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो कि 8 जुलाई तक चलेगी।

#WATCH | West Bengal | Violence erupts in Bhangar, South 24 Parganas districts. ISF (Indian Secular Front) has accused TMC of stopping its candidates from filing nominations for the panchayat elections. pic.twitter.com/EAly4WhyM8
— ANI (@ANI) June 13, 2023
विज्ञापन
बता दें कि पश्चिम बंगाल में 9 जून से पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो कि 8 जुलाई तक चलेगी।