फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal panchayat election nomination violence in south 24 paragna isf vs tmc

Bengal: पंचायत चुनाव में हिंसा जारी, आईएसएफ उम्मीदवार को नामांकन से रोकने पर हुई बमबाजी, कई घायल

Tue, 13 Jun 2023 03:28 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 13 Jun 2023 03:28 PM IST
सार

बम धमाकों के चलते कुछ लोग घायल हुए हैं। सत्ताधारी टीएमसी और विपक्षी आईएसएफ, एक दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
west bengal panchayat election nomination violence in south 24 paragna isf vs tmc
बंगाल में पंचायत चुनाव के चलते हिंसा जारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के चलते हिंसा का दौर फिर शुरू हो गया है। मंगलवार को राज्य के दक्षिण 24 परगना जिले में जमकर हिंसा हुई। इस दौरान बम फेंके गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। दरअसल इंडियन सेक्युलर फ्रंट का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उसके उम्मीदवार को नामांकन दाखिल करने से रोका। जिससे हिंसा भड़क गई। गुस्साए लोगों ने वाहनों में तोड़फोड़ की। सुरक्षाबलों ने किसी तरह हालात पर नियंत्रण पाया। 
विज्ञापन


इस वजह से हुई हिंसा
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के लिए नामांकन का आज चौथा दिन है। दक्षिण 24 परगना के बिजायुगंज बाजार इलाके में हिंसा हुई। बीडीओ ऑफिस में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन हो रहा था, उसी दौरान बीडीओ ऑफिस के एक किलोमीटर के दायरे में हिंसा भड़क गई। इस दौरान बम फेंके गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बम धमाकों के चलते कुछ लोग घायल हुए हैं। सत्ताधारी टीएमसी और विपक्षी आईएसएफ, एक दूसरे पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम बंगाल में 9 जून से पंचायत चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है, जो कि 8 जुलाई तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed