बंगाल: सुवेंदु के गढ़ में ममता की ललकार, इस बार नंदीग्राम से लड़ेंगी विधानसभा चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जोरों पर है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा की है कि वो इस बार नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी वर्तमान में नंदीग्राम से विधायक हैं, जो पिछले महीने ही तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा भाजपा में शामिल हुए है।
I will contest from Nandigram Assembly. If possible I will contest from both Bhawanipur and Nandigram: West Bengal CM Mamata Banerjee, in Nandigram#WestBengalElection2021 pic.twitter.com/y6F5bNTH9v
— ANI (@ANI) January 18, 2021विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से हुंकार भरते हुए कहा, ''मैं नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ूंगी। संभव हुआ, तो भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगह से चुनाव लड़ूंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार भी बंगाल में टीएमसी की सरकार बनेगी और टीएमसी को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी। ममता ने कहा, मुझे वो दिन याद हैं, 'इसलिए मुझे किसी से ज्ञान नहीं चाहिए, नंदीग्राम आंदोलन किसने शुरू किया था, हम सब जानते हैं।'' सुवेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम में रैली करते हुए ममता बनर्जी ने जमकर भाजपा पर हमला बोला। रैली में टीएमसी सांसद और सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी और उनके भाइयों को नहीं बुलाया गया था।
ममता बनर्जी और सुवेंदु दोनों एक दूसरे के गढ़ में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ममता जहां नंदीग्राम में रैली कर रही हैं। वहीं सुवेंदु अधिकारी दक्षिण बंगाल में रोड शो करेंगे। ममता को बंगाल की सत्ता दिलाने में नंदीग्राम की अहम भूमिका रही है। ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में ही लेफ्ट सरकार के भूमि अधिग्रहण के खिलाफ धरना दिया था, लेकिन नंदीग्राम के हीरो के रूप में सुवेंदु अधिकारी को प्रोजेक्ट किया जाता है, जो कभी ममता के करीबी हुआ करते थे।
इससे पहले, दिसंबर के आखिरी हफ्ते में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में रैली की थी। इस दौरान उनके रोड शो पर हमला हुआ था। भाजपा ने आरोप लगाया था कि टीएमसी कार्यकर्ताओं के हमले में उसके 15 कार्यकर्ता घायल हुए थे।