फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal One woman dead four critical after delivery Midnapore Medical College Hospital investigation

West Bengal: मिदनापुर मेडिकल कॉलेज में बच्चे के जन्म के बाद हुई महिला की मौत, चार अन्य गंभीर, जांच के आदेश

Sat, 11 Jan 2025 01:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिदनापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिदनापुर Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 11 Jan 2025 01:14 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि जिस रिंगर लैक्टेट को लेकर आरोप लग रहे हैं, उसके नमूने इकट्ठा कर लिए गए हैं। अब इसे लेकर ड्रग कंट्रोलर की रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
west bengal One woman dead four critical after delivery Midnapore Medical College Hospital investigation
मिदनापुर मेडिकल कॉलेज में महिला की मौत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) में बच्चों को जन्म देने के बाद एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य की हालत गंभीर है। मृतक महिला के परिजनों का आरोप है कि उसे गलत फ्लूड दिया गया था, जिसके चलते उसकी मौत हुई। परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं आरोपों के बाद बंगाल के स्वास्थ्य विभाग ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और इसके लिए 13 सदस्यों की एक समिति का गठन किया है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया कि नसों में लगने वाले (आईवी फ्लूड) द्रव में दिया जाने वाला रिंगर लैक्टेट एक्सपायर अवधि का था, जिसके चलते महिला की मौत हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार को बच्चे को जन्म देने के बाद शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। ऐसे ही मामले में चार अन्य महिलाओं की हालत गंभीर है। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया, 'मिदनापुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई है। कुछ की हालत गंभीर है। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि नसों में लगने वाले (आईवी) द्रव पर दिया जाने वाला रिंगर लैक्टेट (आरएल) एक्सपायर हो चुका था। हमें मृतक महिला के पति और अन्य महिला रोगियों के परिवार के सदस्यों से शिकायतें मिली हैं। जांच शुरू कर दी गई है।' 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जिस रिंगर लैक्टेट को लेकर आरोप लग रहे हैं, उसके नमूने इकट्ठा कर लिए गए हैं। अब इसे लेकर ड्रग कंट्रोलर की रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामला साफ हो जाएगा। मृतक महिला द्वारा जन्मा बच्चा अभी भी एमएमसीएच में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed