{"_id":"6405b90a9591649581041ec5","slug":"west-bengal-news-updates-three-children-killed-in-siliguri-as-truck-overturns-while-loading-sand-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: सिलीगुड़ी में रेत के अवैध खनन के दौरान पलटा ट्रक, 12 साल के बच्चे समेत तीन की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: सिलीगुड़ी में रेत के अवैध खनन के दौरान पलटा ट्रक, 12 साल के बच्चे समेत तीन की मौत
Mon, 06 Mar 2023 03:30 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 06 Mar 2023 03:30 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के त्रिपालीजोत में बालासन नदी के तट पर हुई। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में से दो की उम्र 15 साल है, जबकि तीसरे लड़के की उम्र 12 साल है।
विज्ञापन
हादसे में युवक की मौत
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सोमवार तड़के रेत से लदे ट्रक के पलटने से तीन लड़कों की दबकर मौत हो गई। बताया गया है कि ट्रक कथित रूप से रेत के अवैध खनन में लगा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना माटीगाड़ा थाना क्षेत्र के त्रिपालीजोत में बालासन नदी के तट पर हुई। उन्होंने कहा कि मारे गए लोगों में से दो की उम्र 15 साल है, जबकि तीसरे लड़के की उम्र 12 साल है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीनों लड़के रात के अंधेरे में एक ट्रक पर रेत लोड कर रहे थे, जिसे सूखी नदी से अवैध रूप से खनन किया गया था। पुलिस ने कहा कि एक तरफ भारी लोड के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। सुबह जब स्थानीय लोगों ने पलटे हुए ट्रक को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलि ने बुलडोजर की मदद से ट्रक को हटाया और रेत में दबे शवों को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
रेत का अवैध खनन करने वालों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस नदी में रेत का अवैध खनन करने वालों की तलाश में जुट गई है। पूरी मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन