{"_id":"6410cad16fe450d0d200bf1e","slug":"west-bengal-news-updates-man-killed-in-shell-explosion-after-entering-firing-range-in-siliguri-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: सेना के अभ्यास के दौरान तीस्ता फायरिंग रेंज में घुसा ग्रामीण, तोप का गोला फटने से हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: सेना के अभ्यास के दौरान तीस्ता फायरिंग रेंज में घुसा ग्रामीण, तोप का गोला फटने से हुई मौत
Wed, 15 Mar 2023 01:34 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलीगुड़ी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 15 Mar 2023 01:34 AM IST
सार
सेना ने अपने बयान में कहा है कि तीस्ता नदी के तट पर एक अधिसूचित फायरिंग रेंज है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत स्थानीय प्रशासन और पुलिस से सभी मंजूरी ली गई थी, और ग्रामीणों को फायरिंग अभ्यास के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज में अवैध तरीके से घुसे ग्रामीण की तोप का गोला फटने से मौत हो गई। सेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है, जब माल थाना क्षेत्र के टोटगांव निवासी 50 वर्षीय तिलक बहादुर राय अभ्यास के दौरान रेंज में घुस आया।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि व्यक्ति कबाड़ इकट्ठा करने के इरादे से तीस्ता फील्ड फायरिंग रेंज के प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हुआ और उसके पास तोप का एक गोला फट गया, जिसकी चपेट में आने से उसकी जान चली गई। सेना ने अपने बयान में कहा है कि यह तीस्ता नदी के तट पर एक अधिसूचित फायरिंग रेंज है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत स्थानीय प्रशासन और पुलिस से सभी मंजूरी ली गई थी, और ग्रामीणों को फायरिंग अभ्यास के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था।
विज्ञापन
सेना ने कहा कि मृतक राय के परिवार ने कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराने का फैसला किया है। बयान में कहा गया है कि भारतीय सेना अपने पेशेवर व्यवहार में दृढ़ है और दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करती है।
विज्ञापन