{"_id":"6684edcc55b8c5c54b0a9588","slug":"west-bengal-news-mob-violence-against-suspected-mobile-thieves-first-case-under-bns-news-in-hindi-2024-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कोलकाता में मोबाइल चोर समझकर व्यक्ति को पीटने लगे भीड़, ट्रैफिक पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कोलकाता में मोबाइल चोर समझकर व्यक्ति को पीटने लगे भीड़, ट्रैफिक पुलिस ने बचाई जान
Wed, 03 Jul 2024 11:51 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:51 AM IST
विज्ञापन
कोलकाता ट्रैफिक पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के मोबाइल चोरों के खिलाफ जनका ते आक्रोश के बीच कोलकाता के एक ट्रैफिक गार्ड ने एक व्यक्ति को भीड़ द्वारा पीटे जाने से बचाया। दरअसल, भीड़ ने व्यक्ति को मोबाइल चोर समझकर पीटना शुरी कर दिया था। बुधवार को एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। जब भीड़ बेल्ट और जूतों से एक व्यक्ति को पीट रही थी, तब टैफिक कॉन्स्टेबल स्वप्न मजूमदार ने हस्तक्षेप करते हुए पीड़ित को बचाया। यह घटना एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पास मंगलवार की शाम को घटी।
ट्रैफिक कॉन्स्टेबल मजूमदार को भी धक्का दिया गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने मदद के लिए और पुलिसकर्मियों को बुलाया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पुलिसकर्मी पहुंचे और दोनों को बचा लिया गया। एक अधिकारी ने बताया कि भीड़ ने गलती से पीड़ित को मोबाइल चोर समझकर उसे पीटने लगे। घटना को देख रहे अन्य लोगों ने भी व्यक्ति को मारना शुरू किया। इस घटना के दौरान स्वप्न मजूमदार वहीं पास में ड्यूटी पर मौजूद थे। वह तुरंत व्यक्ति को बचाने के लिए भागे।
बता दें कि 28 जून को कोलकाता के बऊबाजार इलाके में छात्रों के लिए एक सरकारी होस्टल में मोबाइल फोन चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पीड़ित की पहचान 37 वर्षीय इरशाद आलम के तौर पर की गई है। इस घटना के एक दिन बार लॉल्ट लेक इलाके में एक व्यक्ति को मोबाइल चोरी के आरोप में एक व्यक्ति की भी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

बंगाल में बीएनएस के तहत पहला मामला दर्ज
देशभर में एक जुलाई से नए आपराधिक कानून लागू हो गए। इस कानून के लागू होने के बाद पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत पहला मामला दर्ज किया गया है। दक्षिण 24 परगना जिले में अपनी छोटी बेटी का यौन उत्पीड़न करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा। आरोपी की पहचान बंगाली टेलीविजन इंडस्ट्री में कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर की गई है। उन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पत्नी ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि जब घर पर कोई नहीं होता, तब आरोपी उसकी बेटी के साथ यौन उत्पीड़न करता था। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 76/351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है।