{"_id":"680bbdaa0227d2c7cd0e91f6","slug":"west-bengal-murshidabad-sp-surya-pratap-yadav-transferred-know-updates-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murshidabad Violence: हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद SP सूर्य प्रताप यादव का तबादला; IPS कुमार सनी राज बने नए एसपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Murshidabad Violence: हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद SP सूर्य प्रताप यादव का तबादला; IPS कुमार सनी राज बने नए एसपी
Fri, 25 Apr 2025 10:22 PM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 25 Apr 2025 10:22 PM IST
सार
मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। हिंसा के बाद मुर्शिदाबाद एसपी सूर्य प्रताप यादव का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पर आईपीएस अधिकारी कुमार सनी राज को मुर्शिदाबाद एसपी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद एक्शन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंसाग्रस्त मुर्शिदाबाद और जंगीपूर के एसपी को हटा दिया गया है। मुर्शिदाबाद के एसपी सूर्य प्रताप यादव और जंगीपुर के एसपी आनंद राय को भी हटा दिया गया है। जंगीपुर पुलिस जिले के एसपी आनंद राय को बदलकर तीसरी बटालियन सलुआ भेजा गया है। उनके स्थान पर अमित कुमार साउ एसपी बनाया गया है।वे इससे पहले कोलकाता साउथ के डीसी पद पर थे।
विज्ञापन
इसके अलावा मुर्शिदाबाद पुलिस जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट सूर्य प्रताप यादव को भी स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें कोचबिहार के नारायणी बटालियन में भेजा गया है। उनकी जगह कुमारी सनी राज को एसपी बनाया गया है। इससे पहले वह राणाघाट पुलिस जिले की एसपी थीं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वक्फ संशोधन कानून के विरोध में इस महीने मुर्शिदाबाद में हिंसा देखने को मिली थी। हिंसा की लपटों में सूती से लेकर जंगीपुर, शमशेरगंज तक आ गए थे। शमशेरगंज के ज़ाफराबाद में पिता और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस की भूमिका पर बार-बार सवाल उठे थे। सुरक्षा को सख्त करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) मैदान में उतरी। अंत में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्रीय बलों ने भी मोर्चा संभाला।
विज्ञापन