फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Missing for three days TMC leader body found in well

TMC: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में टीएमसी नेता का कुएं में मिला शव, तीन दिन पहले घर से हुए थे लापता

Mon, 27 Feb 2023 01:44 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 27 Feb 2023 01:44 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य जगतपाल बरैक का शव मटेली थाना क्षेत्र के नागेश्वरी चाय बागान के एक कुएं में मिला है।

विज्ञापन
West Bengal Missing for three days TMC leader body found in well
कुआ सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में रविवार को तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता का शव कुएं में मिला है। वह तीन दिन से लापता थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस के पंचायत सदस्य जगतपाल बरैक का शव मटेली थाना क्षेत्र के नागेश्वरी चाय बागान के एक कुएं में मिला है। वह गुरुवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थे। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने बारिक की मौत की जांच की मांग को लेकर राजमार्ग जाम कर दिया। हालांकि पुलिस ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed