फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Ministry of Home Affairs allocated 315 companies of security forces

West Bengal: गृह मंत्रालय ने सुरक्षाबलों की 315 कंपनियों का किया आवंटन, चुनाव आयोग ने कोर्ट को दी जानकारी

Fri, 23 Jun 2023 05:46 PM IST
श्वेता महतो ब्यूरो, कोलकाता
ब्यूरो, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 23 Jun 2023 05:46 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक असम, बिहार, झारखंड और ओडिशा से पुलिस की कंपनियां राज्य में आएंगी। इसी तरह से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से पुलिस भी आएंगी।

विज्ञापन
West Bengal: Ministry of Home Affairs allocated 315 companies of security forces
West Bengal Panchayat Election - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने कलकत्ता हाईकोर्ट को जानकारी दी है कि केंद्रीय गृहमंत्रलय ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय सुरक्षाबलों की 315 कंपनियों का आवंटन किया है। आयोग ने बाकी 485 कंपनियां जल्द भेजने का अनुरोध किया है। इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय पंचायत चुनाव लिए 315 कंपनी बलों का आवंटन किया है। शुक्रवार को ही अधिसूचना प्रकाशित कर बलों की संख्या की घोषणा कर दी गई है। केंद्र से केंद्रीय बलों की 822 कंपनियों की मांग की गई थी। बाकी बलों का भी आवंटन जल्द ही कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

 

आठ जुलाई को पंचायत चुनाव के लिए मतदान होने हैं। जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, सीआरपीएफ की 50 कंपनियां, बीएसएफ की 60 कंपनियां, सीआईएसएफ की 25 कंपनियां, आईटीबीपी की 20 कंपनियां, एसएसबी की 25 कंपनियां और आरपीएफ की 20 कंपनियां भेजी जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक असम, बिहार, झारखंड और ओडिशा से पुलिस की कंपनियां राज्य में आएंगी। इसी तरह से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से पुलिस भी आएंगी। इसके अलावा त्रिपुरा, मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और महाराष्ट्र से सैनिकों की कंपनियां लाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयोग ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्रालय को पत्र लिखकर बाकी कंपनियों को जल्द से जल्द भेजने का अनुरोध किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। केंद्र ने आठ जुलाई को होने वाले चुनावों के लिए असम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से राज्य सशस्त्र पुलिस की 200 कंपनियों के अलावा सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और आरपीएफ जैसे बलों को भेजा है। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया, 'एसईसी ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर राज्य में पंचायत चुनावों के लिए केंद्रीय बलों की शेष 507 कंपनियों को भेजने को कहा है। मंत्रालय से अनुरोध किया गया था कि बाकी कंपनियों को जल्द से जल्द भेजा जाए क्योंकि उन्हें जिलों में तैनात करने की जरूरत है।' उन्होंने बताया कि इस बीच केंद्रीय बलों की कुछ टीमों ने शुक्रवार को हुगली और बांकुड़ा जिलों में एरिया डोमिनेशन के लिए मार्च निकाला। एसईसी अधिकारियों और केंद्रीय बलों के प्रतिनिधियों ने शाम को कर्मियों की तैनाती पर बंद कमरे में बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed