फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Minister Subrata Saha was attacked by mob in Murshidabad, bricks were thrown at his vehicle

पश्चिम बंगाल: मंत्री सुब्रत साहा पर मुर्शिदाबाद में उग्र भीड़ ने किया हमला, वाहन पर फेंकी गई ईंटें

Wed, 10 Nov 2021 08:24 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, बहरामपुर
पीटीआई, बहरामपुर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 10 Nov 2021 08:24 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि भीड़ ने मंत्री साहा के वाहन पर ईंटें फेंकी, जिससे उसका कांच फूट गया। घटना मुर्शिदाबाद के बरुआ इलाके में हुई।

विज्ञापन
West Bengal: Minister Subrata Saha was attacked by mob in Murshidabad, bricks were thrown at his vehicle
पथराव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा पर बुधवार पर शाम मुर्शिदाबाद जिले में उग्र भीड़ ने हमला कर दिया। हमला तब किया गया जब वह एक हादसे के शिकार व्यक्ति के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के नेता साहा हमले में बाल बाल बच गए। 

विज्ञापन

 

पश्चिम बंगाल से पहले विपक्ष के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर हमले की खबरें आती थीं, लेकिन अब सत्तारूढ़ दल के नेताओं, मंत्रियों व पुलिस पर हमले की वारदातें सामने आ रही हैं। पुलिस ने बताया कि भीड़ ने मंत्री साहा के वाहन पर ईंटें फेंकी, जिससे उसका कांच फूट गया। घटना मुर्शिदाबाद के बरुआ इलाके में हुई। उस वक्त राज्य के खाद्य प्रसंस्करण व बागवानी मंत्री दुर्घटना के शिकार व्यक्ति के घर से बाहर निकल रहे थे। मंत्री साहा के साथ मौजूद पुलिस अधिकारियों ने मौके से उन्हें सुरक्षित निकाला। 

विज्ञापन


एक आईपीएस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि साहा पर हमला क्यों किया गया? हालांकि कुछ दूरी पर उनकी पार्टी तृणमूल की समीप ही बैठक चल रही थी। बैठक में मौजूद लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुवेंदु की निंदा करने पर हावड़ा जिला अध्यक्ष को निकाला  

West Bengal: Minister Subrata Saha was attacked by mob in Murshidabad, bricks were thrown at his vehicle
विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में हावड़ा संगठनात्मक जिला भाजपा अध्यक्ष सुरजीत साहा को सुवेंदुअधिकारी का विरोध करना भारी पड़ गया है। राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मुजमदार ने बुधवार को संगठन के अनुशासन का उल्लंघन करने को लेकर सुरजीत साहा को तत्काल पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साहा को पार्टी के नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को बदनाम करने और पार्टी के भीतर दुर्व्यवहार करने के आरोप पार्टी से निकाले जाने की सजा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed