फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal minister Jyotipriya Mallick Says, Six and seven MPs will immediately join TMC within the first week of May before the elections

टीएमसी के मंत्री का दावा- चुनाव से पहले कई सांसद जुड़ेंगे पार्टी से, छोड़ चुके विधायक भी होंगे शामिल

Tue, 12 Jan 2021 07:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 12 Jan 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
West Bengal minister Jyotipriya Mallick Says, Six and seven MPs will immediately join TMC within the first week of May before the elections
टीएमसी के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता ज्योतिप्रिय मल्लिक ने मंगलवार को बड़ा दावा करते हुए कहा कि चुनाव से पहले राज्य के 6-7 सांसद टीएमसी में शामिल होने के लिए कतार में खड़े हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक और दावा करते हुए कहा कि पार्टी छोड़ चुके विधायक भी शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन
बता दें कि ज्योतिप्रिय मल्लिक पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले की हाबरा विधानसभा सीट से विधायक हैं और उन्होंने स्वामी विवेकानंद की 157वीं जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह दावा किया है। वहीं इस दौरान उन्होंने  टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पार्टी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी पर भी हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'मैं नहीं जानता की आज वो यहां क्यों आए। मुझे अभी भी संदेह है कि क्या वे अगले चार से पांच महीने भाजपा में ही रुकने वाले हैं। शायद अपना रोल निभाने के बाद वह पार्टी छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि मेरा दावा है कि भारतीय जनता पार्टी में एक भी व्यक्ति नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed