{"_id":"65e1e596b2423dce7900c29b","slug":"west-bengal-meeting-of-prime-minister-narendra-modi-and-mamata-banerjee-at-raj-bhavan-in-kolkata-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: राजभवन में PM मोदी और ममता बनर्जी की मुलाकात, बोलीं- यह राजनीतिक नहीं बल्कि प्रोटोकॉल के तहत भेंट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: राजभवन में PM मोदी और ममता बनर्जी की मुलाकात, बोलीं- यह राजनीतिक नहीं बल्कि प्रोटोकॉल के तहत भेंट
Fri, 01 Mar 2024 07:58 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 01 Mar 2024 07:58 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल स्थित राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी की मुलाकात हुई। जिसके बाद ममता बनर्जी ने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत यह एक शिष्टाचार भेंट हैं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी की राजभवन में मुलाकात
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के लिए पश्चिम बंगाल के दौरे पर है। शुक्रवार को आरामबाग में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने टीएमसी को आड़े हाथ लिया। पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी केंद्र की योजनाओं को लागू ही नहीं होने देती है। टीएमसी मुझे दुश्मन मानती है, लेकिन मैं भी बता दूं मैं उनकी गालियों के आगे झुकने वाला नहीं है। जनसभा में पीएम मोदी ने संदेशखाली मामले का जिक्र करते हुए कहा कि टीएमसी नेता ने संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। संदेशखाली की घटनाएं शर्म की बात है। बंगाल सरकार ने टीएमसी नेता को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा दी।
इसी बीच, शुक्रवार शाम पश्चिम बंगाल स्थित राजभवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मुलाकात हुआ। गौरतलब है कि राज्य के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगे।
प्रोटोकॉल के तहत पीएम से शिष्टाचार भेंट- ममता बनर्जी
पीएम मोदी के राजभवन पहुंचते ही कुछ देर बाद सीएम ममता बनर्जी भी राजभवन पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह एक प्रोटोकॉल मीटिंग और शिष्टाचार मुलाकात है। मैं किसी भी राजनीतिक चीजों पर चर्चा नहीं की क्योंकि यह बिल्कुल भी राजनीतिक मुलाकात नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा और टीएमसी में बकाए को लेकर रार
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में ममता बनर्जी ने राज्य का बकाया जारी करने की मांग को लेकर दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। टीएमसी के मुताबिक, केंद्र पर पश्चिम बंगाल का 1.18 लाख करोड़ रुपये बकाया है। राज्य सरकार ने सोमवार को लगभग 30 लाख मनरेगा श्रमिकों को मार्च 2022 से लंबित 2,700 करोड़ रुपये का भुगतान शुरू किया।

#WATCH | After meeting with PM Modi, West Bengal CM Mamata Banerjee says, "This is a protocol meeting & courtesy meeting. I am not going to discuss any political things, because this is not at all a political meeting..." pic.twitter.com/lDctex6247
— ANI (@ANI) March 1, 2024