फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Mamata Banerjee said she would be happy if BJP downfall starts with the Karnataka Assembly polls

West Bengal: ममता बोलीं- कर्नाटक में चुनाव के साथ भाजपा का पतन शुरू होता है, तो उन्हें खुशी होगी

Thu, 04 May 2023 06:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 04 May 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Mamata Banerjee said she would be happy if BJP downfall starts with the Karnataka Assembly polls
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि अगर कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ भाजपा का पतन शुरू होता है, तो उन्हें खुशी होगी। ममता बनर्जी ने टीएमसी के जनसंपर्क अभियान में एक संबोधन के दौरान भाजपा पर अपने हितों के लिए हिंदू धर्म को बदनाम करने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा जितनी जल्दी सत्ता से बाहर होगी, देश के लिए उतना ही अच्छा होगा। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट न दें, अपनी पसंद की किसी भी पार्टी को वोट दें। मुझे खुशी होगी, अगर बीजेपी का पतन कर्नाटक से शुरू होता है। उन्होंने मनरेगा के मसले पर कहा कि मनरेगा के क्रियान्वयन में पश्चिम बंगाल का प्रदर्शन सबसे अच्छा, फिर भी राज्य को बकाया राशि जारी नहीं की गई।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारी पहलवानों के बीच जंतर-मंतर पर हाथापाई को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए ममता बनर्जी ने आश्चर्य जताया कि कितनी केंद्रीय टीमों को वहां भेजा गया। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी पहलवानों पर कल रात दिल्ली में पुलिस ने हमला किया। कितनी केंद्रीय टीमों को वहां भेजा गया? भाजपा को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed