{"_id":"601a65d28ebc3e4a5d153fe8","slug":"west-bengal-mamata-banerjee-said-election-will-be-announced-with-in-7-to-8-days-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mamata Banerjee: ममता बनर्जी का बड़ा बयान- सात से आठ दिनों में हो सकती है चुनाव की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी का बड़ा बयान- सात से आठ दिनों में हो सकती है चुनाव की घोषणा
Wed, 03 Feb 2021 02:28 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 03 Feb 2021 02:28 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल चुनाव 2021
- फोटो : PTI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनावों की घोषणा को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अगले सात से आठ दिनों में राज्य में चुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है। चुनावों की दृष्टि से इसे ममता बनर्जी का बड़ा बयान माना जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्ट लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, जो पार्टी छोड़कर जाना चाहते हैं, वे तत्काल जा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ भ्रष्ट नेताओं को खरीद सकती है लेकिन तृणमूल कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को नहीं रोक सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस छोड़कर जो गए हैं, वे चुनाव नहीं जीतेंगे और विधानसभा चुनाव के बाद उनकी दुकानें बंद हो जाएगी। वहीं पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी पर हमला करते हुए कहा ममता बनर्जी ने कहा कि वन विभाग में 'वन सहायक' की भर्ती में विसंगतियों की जांच करेंगे।