फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Mamata Banerjee met tribals in Jalpaiguri, showed a different style; played drums

पश्चिम बंगाल: जलपाईगुड़ी में तूफान-बारिश से हुई तबाही का ममता बनर्जी ने किया मुआयना, ढोल पर भी दी थाप, देखें

Tue, 02 Apr 2024 07:08 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 07:08 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में आदिवासियों से मुलाकात के दौरान अलग अंदाज में नजर आईं, उन्होंने वहां के लोगों के साथ ड्रम बजाया। जलपाईगुड़ी तूफान पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि कोई समस्या नहीं है, सब कुछ व्यवस्थित होने में थोड़ा समय लगेगा।

विज्ञापन
West Bengal: Mamata Banerjee met tribals in Jalpaiguri, showed a different style; played drums
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद से ही तमाम राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। जहां एक तरफ भाजपा ताबड़तोड़ रैलियां आयोजित कर रही है, वहीं विपक्षी गठबंधन भी लगातार सत्तारूढ़ दल को घेरने में लगी हुई है। इस बीच, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में आदिवासियों से मुलाकात के दौरान अलग अंदाज में नजर आईं, उन्होंने वहां के लोगों के साथ ड्रम बजाया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 
विज्ञापन

 

'लोगों को राहत दी जा रही है, पांच हजार घर क्षतिग्रस्त'
जलपाईगुड़ी तूफान पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि कोई समस्या नहीं है, सब कुछ व्यवस्थित होने में थोड़ा समय लगेगा। जो लोग तूफान से प्रभावित हुए उन्हें सुविधाएं मिलेगी। साथ ही अन्य चीजों को दुरुस्त करने पर खासा फोकस है। ममता बनर्जी ने कहा कि इस मौसमी घटना के कारण 5000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आंशिक और पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त घरों की संख्या का आकलन किया गया है। प्रशासन सभी को राहत किट दे रहा है। किसानों की फसलें भी नष्ट हो गई हैं, प्रशासन उस पर भी गौर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed