फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Mamata Banerjee government decided to appoint ex Calcutta HC CJ Jyotirmoy Bhattacharya as WBHRC chairperson

पश्चिम बंगाल: हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस ज्योतिर्मय भट्टाचार्य को नई जिम्मेदारी, डब्ल्यूबीएचआरसी के बने अध्यक्ष

Tue, 28 Dec 2021 01:27 AM IST
ओम. प्रकाश पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 28 Dec 2021 01:27 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश ज्योतिर्मय भट्टाचार्य को राज्य़ मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उन्होंने गिरीश चंद्र गुप्ता की जगह ली। 

विज्ञापन
West Bengal Mamata Banerjee government decided to appoint ex Calcutta HC CJ Jyotirmoy Bhattacharya as WBHRC chairperson
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ज्योतिर्मय भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष बन गए हैं। ममता बनर्जी सरकार ने सोमवार को उन्हें राज्य का मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने दी। उनके अलावा, राज्य सरकार ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश शिवकांत प्रसाद को पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के सदस्य के रूप में नियुक्त किया। ज्योतिर्मय भट्टाचार्य ने गिरीश चंद्र गुप्ता की जगह ली। 

विज्ञापन


सीएम ममता बनर्जी के साथ बैठक में लिया गया फैसला
बिमान बनर्जी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा अध्यक्ष और राज्य संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी सहित एक समिति की एक बैठक में सेवानिवृत्त न्यायामूर्ति ज्योतिर्मय भट्टाचार्य को पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला लिया गया। अवकाश प्राप्त न्यायामूर्ति गिरीश चंद्र गुप्ता का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह पद खाली था। ज्योतिर्मय भट्टाचार्य उनका स्थान लिया।
विज्ञापन


सुवेंदु अधिकारी ने बैठक में नहीं लिया हिस्सा
हालांकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी जो समिति के एक अन्य सदस्य हैं वह बैठक में शामिल नहीं हुए।अध्यक्ष ने कहा, पार्थ चटर्जी बीमार होने चलते वर्चुअल मोड में बैठक में शामिल हुए। बिमान बनर्जी के मुताबिक,  कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व सेवानिवृत्त जज आशिम रॉय को राज्य का लोकायुक्त नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। बनर्जी ने आगे कहा, लोकायुक्त की नियुक्ति के संबंध में हुई बैठक में भी सुवेंदु अधिकारी ने भाग नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने किया समर्थन
विधानसभा स्पीकर ने कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डब्ल्यूबीएचआरसी के अध्यक्ष के रूप में ज्योतिर्मय भट्टाचार्य और लोकायुक्त के रूप में न्यायमूर्ति आशिम रॉय के नामों का समर्थन किया। उनके मुताबिक, यह नाम कानून के अनुसार राज्यपाल के पास अनुमोदन लिए जाएंगे जिसके बाद नियुक्ति की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed