{"_id":"63847344279ece51f76e1bf9","slug":"west-bengal-mamata-banerjee-expected-to-announce-sundarbans-and-basirhat-as-new-districts-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: पश्चिम बंगाल को मिलेगी दो नए जिलों की सौगात, सीएम ममता बनर्जी कल कर सकती हैं घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: पश्चिम बंगाल को मिलेगी दो नए जिलों की सौगात, सीएम ममता बनर्जी कल कर सकती हैं घोषणा
Mon, 28 Nov 2022 02:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 28 Nov 2022 02:07 PM IST
सार
सुंदरबन और बशीरहाट पश्चिम बंगाल के दो नए जिले बन सकते हैं। इन दोनों जिलों को दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों को मिलाकर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ट्विटर/एआईटीसी
विस्तार
पश्चिम बंगाल को दो नए जिलों की सौगात मिलने वाली है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 29 नवंबर को होने वाली प्रशासनिक बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसकी घोषणा कर सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, सुंदनबन और बशीरहाट पश्चिम बंगाल के दो नए जिले बन सकते हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि, दोनों जिलों को दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों को मिलाकर बनाया जाएगा। इन जिलों की घोषणा से पहले सभी जरूरी काम पूरे कर लिए गए हैं।
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सुंदरवन जिले में दक्षिण 24 परगना के लगभग 13 ब्लॉक शामिल हो सकते हैं। वहीं, बशीरहाट में उत्तर 24 परगना में से छह ब्लॉक शामिल किए जा सकते हैं। बता दें, पश्चिम बंगाल में वर्तमान में 23 जिले हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रत्येक जिले को बनाने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपये का खर्च आता है।
विज्ञापन