Bengal: ममता बनर्जी के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश, पुलिस ने जारी किया अलर्ट, कहा- लोग रहें सतर्क
Bengal: पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर लोगों से धोखाधड़ी करता था। गिरोह लोगों को बिना सिबिल स्कोर के ऋण उपलब्ध कराने का झांसा देता था और फिर ठगी करता था।
विस्तार
ये भी पढ़ें: ECI: चुनाव आयोग ने अनमैप्ड वोटर्स की सुनवाई रोकी, मतदाता सूची में तकनीकी दिक्कत को बताया वजह
पुलिस के मुताबिक, ठग लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या एप डाउनलोड करने का लालच देते हैं। इसके बाद उनसे आधार, पैन, बैंक विवरण और वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मांगते हैं। कुछ मामलों में कर्ज देने के नाम पर लोगों से अग्रिम शुल्क भी वसूला जा रहा है। अधिकारी के मुताबिक, पैसे मिलते ही ठग पीड़ित से सारा संपर्क तोड़कर गायब हो जाते है।
इसको लेकर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह पूरी तरह फर्जी योजना है। मुख्यमंत्री या राज्य सरकार ने ऐसी कोई ऋण योजना शुरू नहीं की है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ भी साझा न करें।
ये भी पढ़ें: Messi Event Controversy: कोर्ट ने आयोजक शताद्रु दत्ता की हिरासत बढ़ाई, जमानत याचिका खारिज की
पुलिस ने कहा, अगर कोई इस ठगी का शिकार हुआ है, तो वह साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकता है या राज्य के साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकता है। मामले को लेकर पुलिस ने कहा कि जांच चल रही है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.