फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Leader of Opposition father and MP Shishir Adhikari attacked head hurt Updates

West Bengal: बंगाल के नेता प्रतिपक्ष के पिता और सांसद शिशिर अधिकारी पर हमला, सिर पर लगी चोट

Tue, 05 Sep 2023 10:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 05 Sep 2023 10:56 PM IST
सार

पंचायत समिति में स्थाई समिति के गठन को लेकर मंगलवार सुबह से ही घमासान मचा हुआ था। खेजुरी-2 ब्लॉक के निचकसबा इलाके में तृणमूल-भाजपा की झड़पों की भी खबर है।

विज्ञापन
West Bengal Leader of Opposition father and MP Shishir Adhikari attacked head hurt Updates
शिशिर अधिकारी - फोटो : self

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पिता और पूर्व मेदिनीपुर जिले के कांथी से सांसद शिशिर अधिकारी की कार पर खेजूरी में हमला हुआ है। हमले में सांसद की गाड़ी का शीशा टूट गया। उनको सिर पर चोट लगी है। शिशिर सांसद बेटे दिव्येंदु अधिकारी ने कहा कि उनके पिता के सिर में चोट लगी है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर के खेजुरी में शिशिर की कार देखकर कुछ लोगों ने अचानक नारेबाजी शुरू कर दी। कथित तौर पर भीड़ में से कुछ लोगों ने सांसद की गाड़ी पर ईंट फेंकी। दिब्येंदु ने बताया कि इससे कार का शीशा टूट गया। इस दौरान ब्रेक लगाने से उनके पिता को सिर पर चोटें आईं। दिब्येंदु ने पूरी घटना को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। 
विज्ञापन


दिब्येंदु ने कहा कि शिशिर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। भाजपा का कहना है कि शिशिर अधिकारी इस समय राजनीति में तटस्थ हैं। उनकी कार पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। उधर, तृणमूल ने इस आरोप से इन्कार किया है। शिकायत मिलने के बाद खेजूरी थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पंचायत समिति में स्थाई समिति के गठन को लेकर मंगलवार सुबह से ही घमासान मचा हुआ था। खेजुरी-2 ब्लॉक के निचकसबा इलाके में तृणमूल-भाजपा की झड़पों की भी खबर है। जनका में बीडीओ कार्यालय पर बम फेंकने का भी आरोप लगा है। स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। ऐसे में कांथी सांसद शिशि अधिकारी बीडीओ कार्यालय में उपस्थित हुए। वह दोपहर करीब 12 बजे वोट डालने पहुंचे। उस वक्त तनाव चरम पर था। कई लोग घायल हो हुए थे। शाम 4 बजे सुरक्षा घेरे में वे बाहर निकले थे, लेकिन तेंतुलतला बस स्टैंड के पास सांसद की कार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed