फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Jobless teachers stage protest SSC chief says commission will help deserving ones

WB: नौकरी गंवाने वाले युवा शिक्षकों का प्रदर्शन, SSC अध्यक्ष बोले- योग्य उम्मीदवारों की हरसंभव मदद करेंगे

Fri, 03 May 2024 06:37 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 03 May 2024 06:37 PM IST
सार

एसएससी के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आयोग उम्मीदवारों के परिणाम का भी खुलासा नहीं कर सकता है, क्योंकि यह पूरा मामला अदालत में विचाराधीन है।

विज्ञापन
West Bengal Jobless teachers stage protest SSC chief says commission will help deserving ones
शिक्षकों के प्रदर्शन के बीच एसएससी प्रमुख ने दिया आश्वासन (फाइल) - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल के शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में नौकरी गंवाने वाले लगभग एक हजार युवा शिक्षक अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं। शुक्रवार को इन सभी ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने बताया कि वे सभी 26,000 उम्मीदवारों में शामिल थे, जो 2016 के एसएससी परीक्षा में शामिल हुए थे। बता दें कि हाल ही में कलकत्ता हाई कोर्ट ने इन शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को अमान्य घोषित कर दिया है।
विज्ञापन


एसएससी अध्यक्ष ने की प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात
पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप करते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान सड़कों को जाम करने के आरोप में 100 के करीब प्रदर्शनकारियों को कुछ देर के लिए हिरासत में रखा गया था। एसएससी के अध्यक्ष सिद्धार्थ मजूमदार ने बताया कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों के 10 प्रतिनिधियों से मुलाकात की और उन्हें आयोग के सामने आने वाली कानूनी बाधाओं को समझाया। उन्होंने योग्य उम्मीदवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की और उन्हें आश्वासन दिया कि आयोग उनकी हरसंभव मदद करने की कोशिश करेगा। 
विज्ञापन


सिद्धार्थ मजूमदार ने कहा, "मैंने उनसे कहा कि हमें योग्य उम्मीदवारों से सहानुभूति है। कानून के तहत आयोग उनकी हरसंभव मदद करेगा।" उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं को सार्वजनिक करने के सवाल पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। एसएससी के अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि आयोग उम्मीदवारों के परिणाम का भी खुलासा नहीं कर सकता है, क्योंकि यह पूरा मामला अदालत में विचाराधीन है। बता दें कि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने हाल ही में शिक्षक भर्ती परीक्षा 2016 की भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया था। इस वजह से लगभग 26,000 शिक्षकों को नौकरी गंवानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed