बंगाल पर बयानबाजी: राज्यपाल बोले- मैं प्रजातंत्र का रक्षक, तृणमूल ने हिंसा पर केंद्र को कोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक तकरार और कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की। साथ ही कहा कि प्रजातंत्र की रक्षा करना राज्यपाल की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के बाद राज्य के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब किए जाने पर राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय पर हमला बोला।
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, बंगाल में इस वक्त ऐसे हालात हैं कि किसी विपक्ष के लिए जगह नहीं है। सत्ता दल से अलग कोई नेता यहां पर सुरक्षित नहीं है। उनके लिए कोई अधिकार नहीं बचे हैं, ना ही लोकतांत्रिक और ना ही मानवाधिकार। राज्यपाल ने कहा कि नियमों के मुताबिक, मैंने राज्य के हालात की रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र की रक्षा करना राज्यपाल की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि भगवा दल ऐसी स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है, जहां केंद्र सरकार राज्य से संबंधित मामलों में हस्तक्षेप कर सके। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसदों-सौगत रॉय तथा कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि नड्डा के काफिले में दोषी अपराधी और गुंडे थे तथा हिंसा भड़काने के गलत इरादे से उनके पास हथियार थे।
बनर्जी ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगने के लिए केंद्र सरकार पत्र भेजकर जो काम कर रही है, वह असंवैधनिक है। गृह मंत्रालय का मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब करना अस्वीकार्य है।
The BJP and the Centre is trying to create a situation to interfere with the federal structure: TMC MP Kalyan Banerjee tells a press conference in Kolkata
— Press Trust of India (@PTI_News) December 11, 2020
उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार द्वारा ऐसी स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है, जहां वे संघीय ढांचे में हस्तक्षेप कर सकें। बनर्जी ने कहा कि बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के भड़काऊ भाषणों से माहौल खराब हो रहा है।
बनर्जी ने दावा किया कि नड्डा के साथ दोषी अपराधी’ तथा भाजपा से जुड़े सशस्त्र लोग थे। पश्चिम बंगाल में नड्डा के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की सुबह उस समय हमला किया था जब वह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने डायमंड हार्बर जा रहे थे। भाजपा के सूत्रों के अनुसार हमले में वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई नेता घायल हो गए।
बता दें कि नड्डा के काफिले पर हमले को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर स्पष्टीकरण देने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब किया है।
संघीय ढांचे से खिलवाड़ कर रही केंद्र सरकार
भाजपा अध्यक्ष नड्डा पर हुए हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार को पत्र भेजकर केंद्र सरकार जो कर रही है, वह असंवैधानिक है। भाजपा और केंद्र सरकार संघीय ढांचे में हस्तक्षेप की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं।
भड़काऊ भाषणों से माहौल खराब हो रहा : कल्याण बनर्जी
सांसद कल्याण बनर्जी ने इस दौरान यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार को पत्र भेजकर मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब किया है, यह संघीय ढांचे में हस्तक्षेप है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष के भड़काऊ भाषणों से माहौल खराब हो रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अपराधी और भाजपा के हथियारबंद लोग थे।