फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Jadavpur University Slogans on Wall Azad Kashmir Free Palestine Anger over police in civil Dress

जादवपुर विश्वविद्यालय: दीवार पर लिखे आजाद कश्मीर, फ्री फलस्तीन के नारे; सादे कपड़े में पुलिस के आने से नाराजगी

Wed, 12 Mar 2025 01:57 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 12 Mar 2025 01:57 AM IST
सार

टीएमसी छात्र परिषद के नेता किशलय राय ने कहा कि वामपंथी विचारधारा से जुड़े छात्र संगठनों पर पेंटिंग बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, एसएफआई के नेता अभिनव बसु ने कहा, हम अलगाववादी विचारों का समर्थन नहीं करते, लेकिन भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों के दमन के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि माकपा की छात्र शाखा एसएफआई का फलस्तीन मुद्दे पर स्पष्ट रुख है।

विज्ञापन
West Bengal Jadavpur University Slogans on Wall Azad Kashmir Free Palestine Anger over police in civil Dress
जादवपुर विश्वविद्यालय - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के परिसर की दीवारों पर आजाद कश्मीर और फ्री फलस्तीन लिख दिया गया। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया। इस पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश किया। इसे लेकर छात्रों और शिक्षकों में नाराजगी देखी गई। यह घटना उस समय हुई जब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से जुड़े एक प्रोफेसर भी विश्वविद्यालय पहुंचे थे। हालांकि, विश्वविद्यालय में अधिकांश कक्षाएं और परीक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार ही हुईं। ये नारे दीवार पर पेटिंग बनाकर यूनिवर्सिटी के गेट नंबर तीन के पास लिखे गए। ये भी लिखा कि फासिस्ट ताकतों को खत्म किया जाना चाहिए। पेंटिंग बनाने वालों का अब तक पता नहीं चल सका है। यह घटना उस समय हुई है जब पिछले कुछ दिनों से छात्रों और शिक्षकों के बीच राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु से जुड़े हादसे को लेकर तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: West Bengal: 'होली के दौरान शाकाहारी भोजन करें...', नवद्वीप नगर पालिका प्रमुख की निवासियों से अपील
विज्ञापन


टीएमसी छात्र परिषद के नेता किशलय राय ने कहा कि वामपंथी विचारधारा से जुड़े छात्र संगठनों पर पेंटिंग बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, एसएफआई के नेता अभिनव बसु ने कहा, हम अलगाववादी विचारों का समर्थन नहीं करते, लेकिन भाजपा शासित राज्यों में अल्पसंख्यकों के दमन के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि माकपा की छात्र शाखा एसएफआई का फलस्तीन मुद्दे पर स्पष्ट रुख है। टीएमसी समर्थित शिक्षक ओम प्रकाश मिश्रा ने भी अलगाववादी नारों की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में भाजपा और शुभेंदु अधिकारी को बड़ा झटका, हल्दिया से विधायक तापसी टीएमसी में शामिल

छात्रों ने किया पुलिस के प्रवेश का विरोध
इस दौरान, सादे कपड़ों में करीब 30 पुलिसकर्मियों के विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने मामला सामने आया। एसएफआई और एआईडीएसओ के साथ शिक्षक संघों ने कैंपस में पुलिस की ओर से घुसपैठ करने का आरोप लगाया। छात्रों ने टीएमसी-भाजपा तानाशाही से आजादी के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि एक मार्च को वामदलों के विरोध प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु की कार और एक अन्य वाहन से दो छात्र घायल हो गए थे। इस मामले में बसु और प्रोफेसर व टीएसी नेता ओम प्रकाश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed