{"_id":"673a2ad8b7cd9eea4206daec","slug":"west-bengal-indian-army-organized-ex-servicemen-rally-2024-in-ansol-honored-the-bravehearts-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: भारतीय सेना ने आसनसोल में किया 'पूर्व सैनिक रैली' का आयोजन, वीर-वीरांगनाओं का किया सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: भारतीय सेना ने आसनसोल में किया 'पूर्व सैनिक रैली' का आयोजन, वीर-वीरांगनाओं का किया सम्मान
Sun, 17 Nov 2024 11:11 PM IST
निर्मल कांत
एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:11 PM IST
सार
West Bengal: 'पूर्व सैनिक रैली-2024' कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों से जुड़ना और उनकी भलाई के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाना, उनको आ रही किसी भी समस्या का समाधान करना था।
विज्ञापन
Ex Servicemen Rally 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना ने रविवार को रविवार को पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में एक 'पूर्व सैनिक रैली-2024' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों से जुड़ना और उनकी भलाई के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाना, उनको आ रही किसी भी समस्या का समाधान करना था। इस दौरान 10 चयनित युद्ध विजेताओं और युद्ध विधवाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
गुवाहाटी में रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि रैली का आयोजन ब्रह्मास्त्र कोर ने किया। इस रैली का उद्देश्य बिरभूम और बर्धवान जिलों (पश्चिम बंगाल) के युद्ध विजेताओं और युद्ध विधवाओं से संपर्क करना था। रैली में कुल 720 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया, जो राज्य और जिला प्रशासन के साथ मिलकर आयोजित की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों से जुड़ना और उनकी भलाई के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाना, ताकि उनके द्वारा सामना की जा रही समस्याओं का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान 10 चयनित युद्ध विजेताओं और युद्ध विधवाओं को सम्मानित किया गया। रैली में पश्चिम बर्धमान के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, संजय पाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
रावत ने बताया कि पूर्व सैनिकों की लंबित पेंशन विसंगतियों को हल करने के लिए 10 रिकॉर्ड कार्यालय काउंटर स्थापित किए गए थे। सेना कल्याण नियुक्ति संगठन (एडब्ल्यूपीओ), वीएसके, ईसीएचएस और विभिन्न राज्य तथा नागरिक कल्याण एजेंसियों ने सूचना काउंटर और हेल्प डेस्क लगाए थे, ताकि पूर्व सैनिकों द्वारा सामना की जा रही विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा सके।