फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal govt decided that farmers will not pay income tax agricultural product for next two fiscal year

West Bengal: बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, अगले दो साल तक कृषि उत्पाद पर नहीं लेगी कर

Tue, 07 Mar 2023 03:34 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 07 Mar 2023 03:34 AM IST
सार

भट्टाचार्य ने 15 फरवरी को अपने बजट भाषण में कहा था कि नए कर लगाए बिना कृषि उत्पादों पर आयकर छूट बरकरार रहेगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने अल्पसंख्यकों और कृषि सहित कई विभागों में हजारों रिक्तियों को भरने का भी फैसला किया है।

विज्ञापन
West Bengal govt decided that farmers will not pay income tax agricultural product for next two fiscal year
West bengal Budget- State Finance Minister Chandrima Bhattacharya - फोटो : Agency

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार ने किसानों से अगले दो वित्त वर्ष तक किसी भी कृषि उत्पाद पर आयकर नहीं लेने का निर्णय लिया है। यह जानकारी सोमवार को वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दी। 
विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस अवधि के लिए कच्ची चाय की पत्तियों पर दो प्रकार के उपकर को भी हटाने की घोषणा की है। विधानसभा में वित्त विधेयक पेश करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि कृषि आय कर पर मौजूदा छूट की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने बिक्री करदाताओं की सुविधा के लिए बकाया कर से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए एक विस्तृत और सुविधाजनक योजना शुरू की है।
विज्ञापन


हालांकि, भट्टाचार्य ने 15 फरवरी को अपने बजट भाषण में कहा था कि नए कर लगाए बिना कृषि उत्पादों पर आयकर छूट बरकरार रहेगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने अल्पसंख्यकों और कृषि सहित कई विभागों में हजारों रिक्तियों को भरने का भी फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed