फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor sends report to MHA over Sandeshkhali Women harassment Violence News Update in Hindi

Sandeshkhali Row: ‘संदेशखाली में महिलाओं का यौन उत्पीड़न हुआ’, बंगाल राज्यपाल ने गृह मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट

Thu, 15 Feb 2024 01:27 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 15 Feb 2024 01:27 AM IST
सार

गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट में प्रदर्शनकर्ताओं का कहना है कि स्थानीय लोग अपने आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया जाए। रिपोर्ट में बोस ने कहा कि मैंने संदेशखाली का दौरा किया और पीड़ितों से बात की है। संदेशखाली की स्थिति बहुत गंभीर है।

विज्ञापन
West Bengal Governor sends report to MHA over Sandeshkhali Women harassment Violence News Update in Hindi
सीवी आनंद बोस - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल का संदेशखाली इन दिनों सुर्खियों में है। इस बीच बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संदेशखाली में महिलाओं का यौन उत्पीड़न हुआ है। साथ ही उनका कहना है कि संदेशखाली की घटना कलंकित करने वाली है। वहीं, पुलिस उपद्रवियों को बचा रही है। दरअसल, संदेशखाली में महिलाएं तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के कथित अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं। राज्यपाल ने सोमवार को इलाके का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की थी।  

विज्ञापन

जानें रिपोर्ट में क्या-क्या कहा गया है
गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट में प्रदर्शनकर्ताओं का कहना है कि स्थानीय लोग अपने आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया जाए। रिपोर्ट में बोस ने कहा कि मैंने संदेशखाली का दौरा किया और पीड़ितों से बात की है। संदेशखाली की स्थिति बहुत गंभीर है। यह निंदनीय है। रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्र में महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। उनका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं, झींगा पालन के लिए लोगों की जमीन हड़पी जा रही है। थाने में दर्ज कराई गई शिकायतों को वापस लेने के लिए ग्रामीणों को मजबूर किया जा रहा है। जिम्मेदार अफसर ग्रामीणों को न्याय दिलाने में विफल रहे। लोकतांत्रिक समाज के लिए यह अच्छा संकेत नहीं है। राज्यपाल द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में शाहजहां शेख के समर्थकों का भी नाम है, जो कथित तौर पर संदेशखाली में अत्याचार में लिप्त हैं। 

विज्ञापन

शाहजहां के आवास पर छापेमारी, समर्थकों ने ईडी पर किया हमला
बता दें कि पिछले महीने टीएमसी नेता शेख शाहजहां के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान शाहजहां के समर्थकों ने ईडी के अधिकारियों पर हमला कर दिया था, जिसमें तीन अधिकारी घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद से ही शाहजहां फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन


संदेशखाली का जायजा लेने जेपी नड्डा ने गठित की उच्च स्तरीय जांच समिति
संदेशखाली घटना की जांच के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रतिमा भौमिक, बीजेपी सांसद सुनीता दुग्गल, कविता पाटीदार, संगीता यादव और बृजलाल शामिल हैं, जो घटना स्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। समिति के सदस्य पीड़ितों से बात करेंगे और अपनी रिपोर्ट नड्डा को सौंपेंगे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed