{"_id":"61b299188e985966f7693b31","slug":"west-bengal-governor-jagdeep-dhankhar-writes-letter-to-cm-mamta-said-your-stand-in-bsf-matter-is-a-big-threat-to-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: राज्यपाल धनखड़ का सीएम ममता को पत्र, बीएसएफ मामले में ममता का रुख सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: राज्यपाल धनखड़ का सीएम ममता को पत्र, बीएसएफ मामले में ममता का रुख सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा
Fri, 10 Dec 2021 05:32 AM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कोलकाता
Published by: सुभाष कुमार
Updated Fri, 10 Dec 2021 05:32 AM IST
सार
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि बांग्लादेश, नेपाल और भूटान के साथ लगती सीमाओं वाले राज्यों में बीएसएएफ एवं केंद्रीय सशस्त्र बल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीएसएफ को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का राज्य पुलिस को दिया गया कथित निर्देश संघीय राजनीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ‘संभावित बड़ा खतरा’ है। बनर्जी ने राज्य पुलिस को निर्देश दिया कि वे सुनिश्चित करें कि बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय सीमा से 15 किलोमीटर के अधिकार क्षेत्र का उल्लंघन नहीं कर पाए।
राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि बांग्लादेश, नेपाल और भूटान के साथ लगती सीमाओं वाले राज्यों में बीएसएएफ एवं केंद्रीय सशस्त्र बल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपराधियों पर लगाम कस अवैध गतिविधियों को रोकते हैं। ऐसे में 7 दिसंबर को गंगा रामपुर में प्रशासनिक बैठक के दौरान बीएसएफ को लेकर दिए आपके निर्देश से चिंतित हूं, जिसमें बीएसएफ को 15 किमी के दायरे में अनुमति दी गई है, वह भी राज्य पुलिस की अनुमति से। ट्विटर पर साझा पत्र में धनखड़ ने बनर्जी से त्वरित कदम उठाने और जनहित एवं राष्ट्रीय हित में मुद्दों के समाधान की अपील की। कहा, यह निर्देश कानून के अनुरूप नहीं है या हाल में गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक नहीं है।
भाजपा प्रवक्ता की तरह काम कर रहे राज्यपाल
बीएसएफ मामले में ममता बनर्जी पर निशाना साधने वाले धनखड़ के बयान पर टीएमसी ने पलटवार किया है। सत्ताधारी पार्टी ने कहा कि धनखड़ राज्यपाल जैसे नहीं बल्कि भाजपा प्रवक्ता की तरह काम कर रहे हैं।