{"_id":"61c8ed89d0e1b7536a2a8b41","slug":"west-bengal-governor-jagdeep-dhankhar-angered-by-education-minister-statement-and-said-make-cm-the-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: शिक्षा मंत्री के बयान से नाराज राज्यपाल धनखड़ बोले, सीएम को ही राज्यपाल भी बना दें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: शिक्षा मंत्री के बयान से नाराज राज्यपाल धनखड़ बोले, सीएम को ही राज्यपाल भी बना दें
Mon, 27 Dec 2021 04:03 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बागडोगरा।
एजेंसी, बागडोगरा।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 27 Dec 2021 04:03 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के मंत्रियों और राज्यपाल के बीच तनातनी जारी है।शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु के बयान से राज्यपाल धनगड़ खासे नाराज हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
राज्यपाल को राज्य स्तरीय विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति की उपाधि वाले पदों से हटाने का सुझाव दिए जाने के कुछ दिन बाद धनखड़ ने रविवार को शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु के रुख को अनुचित करार देते हुए कहा, आप मुख्यमंत्री को कुलाधिपति बनाने के साथ ही उन्हें राज्यपाल भी बना दें।
विज्ञापन
दरअसल, राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने शुक्रवार को ट्वीट किया था कि इस पर आत्मनिरीक्षण करने की आवश्यकता है कि क्या राज्य को राज्यपाल से संबंधित उस औपनिवेशिक विरासत को जारी रखने की आवश्यकता है या नहीं? जिसमें वे राज्य संचालित विश्वविद्यालयों के पदेन कुलाधिपति हैं।
विज्ञापन
इसके बजाय प्रतिष्ठित विद्वानों को इस पद पर नियुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने बाद में मीडिया से कहा था कि मुख्यमंत्री को अंतरिम कुलाधिपति होना चाहिए।
उत्तर बंगाल के अपने सात दिवसीय दौरे पर पहुंचे धनखड़ ने हवाई अड्डे पर कहा, मैं शिक्षा मंत्री के बयान से हतप्रभ रह गया। उन्हें मुख्यमंत्री को कुलाधिपति बनाने का बयान देने से पहले मुझसे बात करनी चाहिए थी।
विज्ञापन