{"_id":"5fb51bdc8ebc3e9ba81b147e","slug":"west-bengal-governor-jagdeep-dhankar-says-we-must-stop-political-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: राज्यपाल धनखड़ की खरी-खरी, तोपखाना और पैदल सेना बनना चाहते हैं कुछ अधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: राज्यपाल धनखड़ की खरी-खरी, तोपखाना और पैदल सेना बनना चाहते हैं कुछ अधिकारी
Wed, 18 Nov 2020 06:35 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा है कि मैं राज्य सरकार को हमेशा से कहता रहा हूं कि कानून और व्यवस्था को राजनीति से अलग रखा जाए। राज्यपाल ने कहा कि यहां कुछ ऐसे अधिकारी हैं, जो वास्तव में ऐसा नहीं कर रहे हैं। दरअसल, वे राजनीतिक मशीनरी का तोपखाना और पैदल सेना बनना चाहते हैं। हमें राजनीतिक हिंसा को रोकना चाहिए।
विज्ञापन
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आगे कहा कि, पश्चिम बंगाल में हिंसा के बिना एक स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मैं अपनी शक्ति का उपयोग करते हुए सब कुछ करूंगा। मुझे नतीजों से कोई लेना-देना नहीं है, केवल कानून और मतदाता संतुष्टि की प्रक्रिया को कायम रखना है।
विज्ञापन
I will do everything in my power to ensure that the people of West Bengal get a free and fair election without violence. I have nothing to do with the outcome, only the upholding of the process of law & voter satisfaction: Jagdeep Dhankar, West Bengal Governor https://t.co/PQZpMLzHJP
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 18, 2020