{"_id":"5de76fc68ebc3e54c033f662","slug":"west-bengal-governer-jagdeep-dhankar-says-i-am-neither-a-rubber-stamp-nor-postoffice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, राज्यपाल ने कहा- न तो मैं रबड़ स्टांप हूं और न ही पोस्टऑफिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, राज्यपाल ने कहा- न तो मैं रबड़ स्टांप हूं और न ही पोस्टऑफिस
Wed, 04 Dec 2019 02:12 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृणमूल कांग्रेस द्वारा विधानसभा की कार्यवाही अचानक स्थगित होने का आरोप राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर लगाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि न तो वह 'रबड़ स्टांप हैं और न ही पोस्ट ऑफिस' हैं।
विज्ञापन
सत्तारूढ़ पार्टी और राज्यपाल के बीच गतिरोध उस समय और भी निचले स्तर पर पहुंच गया जब विधानसभा अध्यक्ष विमान बनर्जी ने मंगलवार को सदन को दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया क्योंकि विधानसभा में जो विधेयक पेश होने थे, उसे अब तक राज्यपाल से मंजूरी नहीं मिली थी जो अनिवार्य था।
विज्ञापन
इस दावे को राज भवन ने खारिज करते हुए कहा कि यह कुछ ऐसा है जिसे स्वीकार्य नहीं किया जा सकता है। धनखड़ ने एक ट्वीट में कहा कि राज्यपाल के तौर पर मैं संविधान का पालन करता हूं और आंख बंदकर के फैसले नहीं ले सकता। मैं 'न तो रबड़ स्टांप हूं और न ही पोस्टऑफिस।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं संविधान के आलोक में विधेयकों की जांच करने और बिना विलंब के काम करने के लिए बाध्य हूं। इस मामले में सरकार की तरफ से देर से हुई है। वहीं विधानसभा के अध्यक्ष ने विधानसभा में कहा कि जो विधेयक पेश होने वाले थे, उन्हें अब तक राज्यपाल से मंजूरी नहीं मिली है।