फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Four JUF militants arrested from Howrah, two women also involved

पश्चिम बंगाल: हावड़ा से जेयूएफ के चार उग्रवादी गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल

Sat, 29 Feb 2020 09:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Sat, 29 Feb 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
West Bengal Four JUF militants arrested from Howrah, two women also involved
- फोटो : अमर उजाला

हावड़ा के गोलाबाड़ी इलाके से शुक्रवार को जेलियांगरोंग यूनाइटेड फ्रंट (जेयूएफ) के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। उग्रवादियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। कोलकाता पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को नकली भारतीय नोट के बड़े जखीरे के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था। उसने हावड़ा में अपने ठिकाने की जानकारियों का खुलासा किया जिसके बाद चारों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन


जेयूएफ मणिपुर का उग्रवादी समूह है जो नगालैंड-मणिपुर सीमा पर सक्रिय है। उन्होंने बताया कि चारों जेयूएफ उग्रवादियों के पास से 34,54,270 रुपये जब्त की गई। उन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि यह राशि सिम्प्लेक्स के परियोजना प्रबंधक अवजीत धार को मणिपुर के नोनी जिले से 19 फरवरी को अगवा करने के बाद मिली थी।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि जेयूएफ के चार उग्रवादियों में से दो असम से और दो मणिपुर से हैं। कोलकाता पुलिस एसटीएफ ने गुरुवार को शहर के धर्मतला बस टर्मिनल इलाके से असम निवासी एक शख्स को गिरफ्तार किया था और उसके पास से 1,50,000 रुपये के नकली भारतीय नोट बरामद किए थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने हमें हावड़ा में छिपे अपने साथियों की सूचना दी। गोलाबाड़ी पुलिस थाना इलाके में छापा मारकर जेयूएफ उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed