फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Foundation stone of new Babri Masjid laid amid tight security in Murshidabad MLA Humayun

West Bengal: मुर्शिदाबाद में रखी गई नई बाबरी मस्जिद की नींव, विधायक हुमांयू कबीर बोले- कोई ताकत रोक नहीं सकती

Sat, 06 Dec 2025 02:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 06 Dec 2025 02:24 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की तर्ज पर नई मस्जिद की आधारशिला रखी। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। कबीर ने कहा कि कार्यक्रम को रोकने की साजिश हो रही है, लेकिन वह हाईकोर्ट के आदेश का पालन करेंगे और मस्जिद का निर्माण कार्य पूरा करेंगे।

विज्ञापन
West Bengal: Foundation stone of new Babri Masjid laid amid tight security in Murshidabad MLA Humayun
मस्जिद के लिए ईंट ले जाते लोग। - फोटो : एक्स/वीडियो ग्रैब/ पश्चिम बंगाल भाजपा

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित विधायक हुमांयू कबीर ने अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर एक नई मस्जिद की आधारशिला रखी। निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुर्शिदाबाद जिले के रेजिनगर में इस मस्जिद की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


हुमांयू कबीर ने मस्जिद की आधारशिला कार्यक्रम के मंच पर मौलवियों के साथ समारोह का फीता काटा। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर 'नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर' के नारे लगाए गए। कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ईडी ने रिलायंस पावर और उसकी सहयोगी कंपनियों के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र, 'फर्जी' बैंक गारंटी मामला

बाबरी मस्जिद की तर्ज पर नई मस्जिद के शिलान्यास समारोह को देखते हुए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेजिनगर और निकटवर्ती बेलडांगा क्षेत्र में पुलिस, आरएएफ और केंद्रीय बलों की बड़ी टुकड़ियां तैनात की गईं।


हुमांयू कबीर को इस हफ्ते की शुरुआत में ही टीएमसी से निलंबित कर दिया गया था, क्योंकि पार्टी ने इसे सांप्रदायिक राजनीति से जुड़ा मामला बताया था। कबीर ने इस महीने की शुरुआत में स्थापना समारोह का एलान किया था, जिससे राजनीतिक आलोचना शुरू हो गई थी और राज्य प्रशासन को सुरक्षा बढ़ानी पड़ी थी।

आधारशिला रखने के समारोह के लिए कबीर ने 6 दिसंबर का दिन चुना, जो अयोध्या की बाबरी मस्जिद के विध्वंस की वर्षगांठ है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: 'पुलिस कर्मियों की पृष्ठभूमि की जांच हो', कदाचार के बढ़ते मामलों के बीच डीजी ने अफसरों को दिए निर्देश

हुमायूं कबीर ने शनिवार को आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद शैली की मस्जिद के निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह को बाधित करने की साजिश रची जा रही है। कबीर ने दावा किया कि 2026 के चुनावों में 90 विधानसभा क्षेत्रों से मुस्लिम उम्मीदवार विजयी होंगे।

निलंबित टीएमसी विधायक ने कहा, 'कोई भी ताकत इसे रोक नहीं सकती। हम कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करेंगे।' उन्होंने यह भी आरोप लगाया, 'हिंसा भड़काकर कार्यक्रम को बाधित करने की साजिशें की जा रही हैं। दक्षिण बंगाल के जिलों से लाखों लोग ऐसी कोशिशों को नाकाम कर देंगे।'

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed