फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Centre extends AFSPA in 'disturbed areas' of Manipur, Nagaland, Arunachal Pradesh

केंद्र का बड़ा फैसला: छह महीने के लिए मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल में अफस्पा की अवधि बढ़ी; इस दिन से होगा लागू

Fri, 25 Sep 2026 06:21 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 25 Sep 2026 06:21 PM IST
सार

गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि सरकार ने पांच जिलों के 13 पुलिस थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर को छह महीने के लिए अफस्पा के तहत अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया है। नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में अफस्पा की अवधि बढ़ाई है। 

विज्ञापन
Centre extends AFSPA in 'disturbed areas' of Manipur, Nagaland, Arunachal Pradesh
केंद्रीय गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सशस्त्र बल (विशेष अधिकार) अधिनियम यानी अफस्पा को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी गजट अधिसूचनाओं के मुताबिक, इन इलाकों में अफस्पा 1 अक्तूबर 2026 से अगले छह महीने तक लागू रहेगा। हालांकि, सरकार इसे इससे पहले वापस ले सकती है। यह फैसला तीनों राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया है। अधिसूचनाओं में अफस्पा की धारा 3 के तहत संबंधित क्षेत्रों को 'अशांत क्षेत्र' घोषित किया गया है।

विज्ञापन


मणिपुर में 13 पुलिस थाना क्षेत्र बाहर
मणिपुर में गृह मंत्रालय ने पूरे राज्य को 'अशांत क्षेत्र' घोषित किया है, लेकिन पांच जिलों के 13 पुलिस थाना क्षेत्रों को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। इंफाल पश्चिम जिले में इंफाल, लांफेल, सिटी, सिंगजामेई, पटसोई और वांगोई थाना क्षेत्र को बाहर रखा गया है। वहीं, इंफाल पूर्व में पोरोमपत, हेइंगांग और इरिलबुंग थाना क्षेत्र शामिल नहीं हैं। इसके अलावा थौबल जिले में थौबल थाना, बिष्णुपुर जिले में बिष्णुपुर और नंबोल थाना तथा काकचिंग जिले में काकचिंग थाना क्षेत्र को भी अफस्पा की अधिसूचना से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन


नागालैंड के नौ जिलों में बढ़ा AFSPA
नागालैंड में अफस्पा को नौ जिलों में अगले छह महीने के लिए बढ़ाया गया है। इनमें दीमापुर, निउलैंड, चुमौकेदिमा, मोन, किफिरे, नोकलाक, फेक, पेरेन और मेलुरी शामिल हैं। इन जिलों को अफस्पा की धारा 3 के तहत 'अशांत क्षेत्र' घोषित किया गया है। इसके अलावा कोहिमा, मोकोकचुंग, लोंगलेंग, वोखा और जुन्हेबोटो जिलों के 21 पुलिस थाना क्षेत्रों को भी अधिसूचना में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश के इन इलाकों में भी लागू रहेगा कानून
अरुणाचल प्रदेश में तिरप, चांगलांग और लोंगडिंग जिलों में अफस्पा की अवधि बढ़ाई गई है। इसके साथ ही असम की सीमा से लगे नामसाई जिले के नामसाई, महादेवपुर और चौखाम पुलिस थाना क्षेत्रों को भी अधिसूचना में शामिल किया गया है।

कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद फैसला
केंद्र की ओर से जारी तीनों अधिसूचनाओं में कहा गया है कि यह फैसला संबंधित राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति की आगे की समीक्षा के बाद लिया गया है। अफस्प, 1958 की धारा 3 केंद्र सरकार को किसी क्षेत्र को 'अशांत क्षेत्र' घोषित करने का अधिकार देती है। ऐसे क्षेत्रों में लागू अफस्पा सशस्त्र बलों को कानून में निर्धारित कुछ विशेष शक्तियां प्रदान करता है।


नए आदेश के बाद मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश के अधिसूचित इलाकों में यह व्यवस्था 1 अक्तूबर 2026 से अगले छह महीने तक जारी रहेगी, जब तक कि इसे इससे पहले वापस न ले लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed