{"_id":"62d3a7fa98ff4d3d3e1dfb57","slug":"west-bengal-explosion-while-making-bombs-two-killed-and-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: देसी बम बनाते वक्त हुआ विस्फोट, दो की मौत; एक घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: देसी बम बनाते वक्त हुआ विस्फोट, दो की मौत; एक घायल
Sun, 17 Jul 2022 11:41 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:41 AM IST
सार
पुलिस ने बताया दोनों मृतक देसी बम बना रहे थे, लेकिन उसी दौरान उसमें विस्फोट हो गया। मौके से देसी बम बनाने वाला कच्चा माल भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रविवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बम विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल हो गया। यह हादसा देसी बम बनाते वक्त हुआ। मृतक की पहचान फरजान एसके (45) और सफीकुल इस्लाम (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया, मानिकचक थाना क्षेत्र में यह हादसा करीब ढाई बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने धमाके की सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने बताया, तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया था, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मौके से कच्चा माल बरामद
पुलिस ने बताया दोनों मृतक देसी बम बना रहे थे, लेकिन उसी दौरान उसमें विस्फोट हो गया। मौके से देसी बम बनाने वाला कच्चा माल भी बरामद किया गया है। पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ यहां कैसे पहुंचा और इन लोगों को मकसद क्या था? पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने बताया स्थिति नियमंत्रण में हैं। इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन