फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Explosion during making of crude bombs in North 24 Parganas; BJP leader's body found in Purulia

West Bengal: उत्तर 24 परगना में देसी बम बनाने के दौरान विस्फोट; पुरुलिया में भाजपा नेता का शव बरामद

Mon, 03 Jul 2023 12:17 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Jul 2023 12:17 PM IST
सार

घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए कलकत्ता के अस्पताल में लाया गया है। पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को होने वाली पंचायत चुनाव से पहले राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हिंसा जारी है, जिसमें अबतक कई लोग मारे जा चुके हैं। 
 

विज्ञापन
West Bengal: Explosion during making of crude bombs in North 24 Parganas; BJP leader's body found in Purulia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के ग्रामीण चुनाव वाले क्षेत्र में कच्चा बम बनाने के दौरान हुए विस्पोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के शालीपुर गांव के हारोआ इलाके में शनिवार को घटी। 
विज्ञापन


मरने वाले की पहचान पारीतोष मंडल के नाम पर की गई है। बशीरहाट पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों घायल व्यक्तियों को घटना के बाद तुरंत बशीरहाट संभागीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोशित कर दिया। 
विज्ञापन


घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए कलकत्ता के अस्पताल में लाया गया है। पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को होने वाली पंचायत चुनाव से पहले राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हिंसा जारी है, जिसमें अबतक कई लोग मारे जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा कुचबिहार दौरे की सराहना करते हुए भाजपा के राज्य अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा, 'हम राज्यपाल के फैसले का स्वागत करते हैं। यह राज्य के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी होती है कि वह सभी इलाकों का दौरा करें। लेकिन हमारी मुख्यमंत्री राजनीतिक हिंसा में व्यस्त है और इसलिए हमारे राज्यपाल को यह कदम उठाना पड़ा। लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है, जो लोग इस बात का समर्थन करते हैं वे सभी राज्यपाल के फैसले से खुश है। जबकि जिन लोगों को लगता है कि हिंसा राजनीति का हिस्सा है, वे राज्यपाल के फैसले का विरोध कर रहे हैं।'


पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बोडो इलाके में पुलिस ने भाजपा नेता बंकिम हांसदा का शव बरामद किया। इस मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed