फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Entry Banned in Belur Math due to increase Coronavirus cases in state

पश्चिम बंगालः कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद बेलूर मठ में प्रवेश पर रोक

Sat, 01 Aug 2020 08:28 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 01 Aug 2020 08:28 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Entry Banned in Belur Math due to increase Coronavirus cases in state
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रामकृष्ण मठ और मिशन के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय बेलूर मठ ने शनिवार को कोरोना के चलते परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी। बेलूर रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सुवीरानंद ने शनिवार को एक वीडियो संदेश में कहा कि दो अगस्त से दूसरी बार आंगतुकों के मठ में प्रवेश पर रोक लगाई जा रही है।

विज्ञापन


हावड़ा जिले में हुगली नदी के किनारे स्थित मठ परिसर को 24 मार्च को लॉकडाउन लगने के साथ ही आंगतुकों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया था। बाद में अधिकारियों ने 15 जून से कुछ नियमों और सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ मठ के दरवाजे पुन: खोल दिए थे। स्वामी सुवीरानंद ने कहा, ‘हम दो अगस्त से अगले नोटिस तक श्रद्धालुओं के लिए मठ और मंदिर को बंद कर रहे हैं।’
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित मठ के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामलों में तेजी से इजाफा होने के बाद जिला प्रशासन से परामर्श करके यह निर्णय लिया गया। इस बीच देश की प्रमुख शक्तिपीठ तारापीठ काली मंदिर के अधिकारियों ने भी शनिवार से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी।23 जून को रथ यात्रा वाले दिन से सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ मंदिर के द्वार खोले गये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंदिर समिति के एक सदस्य ने कहा, ‘मंदिर पुन: खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं और हमें मंदिर को दोबारा बंद करना पड़ा। एक समय में अधिक लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं होने, सैनिटाइजर टनल का उपयोग करने और अन्य सुरक्षा उपायों को अपनाने के बावजूद हम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed