फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal elections: BJP booth agent dies during voting, flattened in chest pain but no one came for help

बंगाल चुनाव: मतदान के दौरान भाजपा के बूथ एजेंट की मौत, सीने में दर्द से छटपटाया मगर किसी ने सुध नहीं ली

Sat, 17 Apr 2021 05:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 17 Apr 2021 05:04 PM IST
सार

  • उत्तर 24 परगना जिले में कमरहाटी के बूथ पर तैनात था
  • प्रत्यक्षदर्शियों ने लगाया चुनाव अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप

विज्ञापन
West Bengal elections: BJP booth agent dies during voting, flattened in chest pain but no one came for help
Dead body - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

पश्चिम बंगाल में शनिवार को पांचवें चरण के मतदान के दौरान एक भाजपा कार्यकर्ता की मृत्यु हो गई। वह उत्तर 24 परगना जिले में एक मतदान केन्द्र पर पार्टी का बूथ एजेंट था। वह सीने में दर्द से छटपटाया, इसके बाद उसे उल्टी हुई और मौके पर उसकी मौत हो गई। निर्वाचन आयोग ने इस घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि कमरहाटी विधानसभा क्षेत्र में मतदान केन्द्र संख्या 107 पर भाजपा के एजेंट अभिजीत सामंत मतदान शुरू होने के कुछ ही घंटों के अंदर बीमार पड़ गए। अधिकारी ने कहा कि सामंत को अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


मतदाताओं ने लगाया यह आरोप
इसी मतदान केन्द्र पर कतार में खड़े मतदाताओं ने आरोप लगाया कि सामंत ने सीने में दर्द की शिकायत और उल्टियां की, लेकिन चुनाव अधिकारियों और केन्द्रीय बलों के कर्मियों ने उनकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षक से मांगी गई रिपोर्ट
चुनाव अधिकारी ने कहा, 'हमें शिकायत मिली है कि एजेंट ने जब तबीयत खराब होने के बारे में बताया तो उसकी अच्छी तरह देखभाल नहीं की गई। हमने वहां तैनात पर्यवेक्षकों से रिपोर्ट मांगी है।'

निर्दलीय उम्मीदवार हिरासत में, बंदूक लेकर घूम रहा था
इस बीच, पुलिस ने कहा कि नदिया की चकदाह सीट से निर्दलीय उम्मीदवार कौशिक भौमिक को मतदान केन्द्र के बाहर बंदूक के साथ घूमने के चलते हिरासत में ले लिया गया। भौमिक मतदान केंद्र संख्या 44 और 45 के बाहर बंदूक लेकर आया था।


एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूरा मामला वीडियो में कैद हो गया है और बंदूक जब्त कर ली गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, 'उम्मीदवार पतलून में बंदूक लगाकर इधर-उधर घूम रहा था। केन्द्रीय बलों और पुलिस ने जब उसे रोका तो उसने बंदूक नीचे गिरा दी। उसे हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट तलब की गई है। '

बता दें, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में शनिवार को छह जिलों की 45 सीटों पर मतदान हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed