फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2021 suvendu adhikari to file his nomination on 12th march for nandigram assembly seat

नंदीग्राम की जंग: 11 मार्च को ममता करेंगी नामांकन, 12 को सुवेंदु दिखाएंगे 'दम'

Mon, 08 Mar 2021 03:08 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम Published by: कुमार संभव Updated Mon, 08 Mar 2021 03:08 PM IST
सार

  • तृणमूल कांग्रेस जारी कर चुकी 291 उम्मीदवारों की सूची
  • भाजपा ने अब तक 57 प्रत्याशियों के नाम किए घोषित
  • सुवेंदु ने किया ममता को 50 हजार वोटों से हराने का दावा

विज्ञापन
west bengal election 2021 suvendu adhikari to file his nomination on 12th march for nandigram assembly seat
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : twitter.com/SuvenduWB

विस्तार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस ने 291 उम्मीदवारों के नामों का एलान करते हुए अपने सारे पत्ते खोल दिए। वहीं, भाजपा ने अब तक सिर्फ 57 प्रत्याशियों के नाम ही घोषित किए हैं। इस बीच राज्य की नंदीग्राम विधानसभा सीट सबसे ज्यादा हॉट हो चुकी है। दरअसल, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बार नंदीग्राम सीट से ताल ठोकी है और भाजपा ने उनके जवाब में सुवेंद्र अधिकारी को मैदान में उतारा है। राजनीति के ये दोनों धुरंधर एक-दूसरे को करारी मात देने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन

11 मार्च को नामांकन करेंगी ममता

जानकारी के मुताबिक, नंदीग्राम से चुनाव लड़ने के लिए ममता बनर्जी 11 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगी। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने बीते दिनों एलान किया था कि वह 10 मार्च को नंदीग्राम जाएंगी और 11 मार्च को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। माना जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस जल्द ही अपना घोषणा-पत्र भी जारी कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12 मार्च को सुवेंदु दाखिल करेंगे नामांकन

बता दें कि ममता बनर्जी के एक दिन बाद भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। सुवेंदु ने एक वक्त पर तृणमूल कांग्रेस में बड़ी भूमिका निभाई थी, लेकिन अब वह अपनी पूर्व नेता (ममता बनर्जी) को हराने के लिए दम भर रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि वह ममता बनर्जी को 50 हजार वोटों से हराएंगे।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता से भी मिले सुवेंदु

सूत्रों के मुताबिक, सुवेंदु अधिकारी भाजपा का किला मजबूत करने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे दिवंगत नेता सोमेन मित्रा के परिजनों से मुलाकात की। बता दें कि सोमेन मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा फिलहाल कांग्रेस में हैं। ऐसे में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

294 सीटों पर होगा मतदान

गौरतलब है कि बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटों पर आठ चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के लिए 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे, जबकि आखिरी चरण के चुनाव 29 अप्रैल को होंगे। 2 मई को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। टीएमसी ने अब तक सभी 291 और भाजपा ने 57 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। बता दें कि भाजपा इस बार बंगाल में 200 से अधिक सीटें का दावा कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed