फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2021: Mamata Banerjee tmc letter to Opposition leaders BJP congress

सियासत: ममता बनर्जी की 'चिट्ठी' ने छेड़ी नई बहस, क्या चुनाव में मिलेगा इसका फायदा?

Sat, 03 Apr 2021 10:11 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 03 Apr 2021 10:11 AM IST
विज्ञापन
west bengal election 2021: Mamata Banerjee tmc letter to Opposition leaders BJP congress
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में इस बार किसकी सरकार बनेगी, इसका पता तो दो मई को ही चलेगा। दीदी हैट्रिक लगाएंगी या भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा, यह चर्चा का विषय है। इससे पहले कयासों का दौर लगातार जारी है। जानकारों की इसपर अपनी अलग-अलग राय है। दरअसल, दूसरे चरण के मतदान से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा दांव चला। राज्य में चुनाव के बीच उन्होंने कई राजनीतिक पार्टियों को चिट्ठी लिखी। दीदी की इस 'चिट्ठी' ने नई बहस छेड़ दी है। 

विज्ञापन


बीते दिनों दीदी ने भाजपा विरोधी सभी दलों को एक चिट्ठी लिखकर एकजुट होने की अपील की थी। जानकार बताते हैं कि इस चिट्ठी के कई मायने हो सकते हैं। यह रणनीति का हिस्सा भी हो सकता है या फिर दीदी को हार का डर भी सता रही होगी। इसलिए दीदी की इस चिठ्ठी का अर्थ निकालना मुश्किल है। दरअसल, बंगाल में अभी छह चरणों का मतदान बाकी है। तीसरे चरण के लिए छह अप्रैल को वोटिंग होगी।

विज्ञापन

क्या दीदी को इस 'चिट्ठी' से मिलेगा चुनाव में फायदा?

दीदी ने जिन राजनीतिक पार्टियों को चिट्ठी लिखी हैं, उनमें सिर्फ कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। बाकी के पार्टियों का बाहर से समर्थन है। बता दें कि ममता बनर्जी ने जिन राजनीतिक पार्टियों को चिट्ठी लिखी है, उनमें कांग्रेस (सोनिया गांधी), एनसीपी (शरद पवार), डीएमके (एमके स्टालिन), राजद (तेजस्वी यादव), शिवसेना (उद्धव ठाकरे), आम आदमी पार्टी (अरविंद केजरीवाल), बीजेडी (नवीन पटनायक) और वाईएसआर कांग्रेस (जगन रेड्डी) शामिल हैं। 

ममता बनर्जी ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'मैं यह चिट्ठी उन सभी राजनीतिक पार्टियों को लिख रही हूं, जो भाजपा के खिलाफ हैं। मैं इस बात को लेकर चिंतित हूं कि भाजपा की केंद्र सरकार लोकतंत्र खत्म करने की कोशिश कर रही है।' उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अब वह समय आ गया है, जब हमें लोकतंत्र बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।' तो क्या ममता की इस चिट्ठी का फायदा चुनाव और चुनाव के बाद बनी स्थितियों में मिल सकता है। यह अपनेआप में बड़ा सवाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed