फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2021 mamata banerjee got injured in nandigram user says on social media khela hobe

बंगाल: ममता बनर्जी की चोट दिलाएगी कितने वोट, सोशल मीडिया पर लोग बोले- खेला होबे

Wed, 10 Mar 2021 10:10 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंदीग्राम Published by: कुमार संभव Updated Wed, 10 Mar 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
west bengal election 2021 mamata banerjee got injured in nandigram user says on social media khela hobe
घायल हुईं ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गई हैं। उन्होंने खुद पर हमला होने की बात कही और इसके पीछे साजिश की आशंका जताई। फिलहाल, कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। भाजपा ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है, जबकि चुनाव आयोग ने घटना की रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, विपक्षी दलों ने इसे ममता बनर्जी की राजनीतिक नौटंकी करार दिया। वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने ममता बनर्जी के साथ होने की बात कही, जबकि कुछ यूजर्स ने कहा कि खेला होबे...इस रिपोर्ट में जानते हैं कि ममता की यह चोट टीएमसी की झोली में कितने वोट लेकर आएगी?

विज्ञापन

ममता के साथ कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शाम सवा छह बजे उस वक्त घटी, जब ममता रियापारा इलाके में एक मंदिर में प्रार्थना के बाद बिरूलिया जाने वाली थीं। उन्होंने बताया कि मैं अपनी कार के बाहर खड़ी थी, जिसका दरवाजा खुला था। मैं वहां से मंदिर में प्रार्थना कर रही थी। कुछ लोग मेरी कार के पास आए और दरवाजे को धक्का दिया। कार का दरवाजा मेरे पैर में लग गया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चोट लगने की वजह से उनके पैर में सूजन आ गई और उन्हें बुखार जैसा लग रहा है। बता दें कि ममता के चोटिल होने का असर उनके चुनावी अभियान पर पड़ा है और उनके कई कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। फिलहाल, कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इस घटना से ममता बनर्जी का कोर वोटर उनके साथ और मजबूती से जुड़ सकता है। वहीं, अगर बंगाल में सहानुभूति का दौर चला तो भी टीएमसी को फायदा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने कही यह बात

ममता बनर्जी के चोटिल होने को लेकर भाजपा ने पश्चिम बंगाल पुलिस और प्रशासन पर हमला बोला। भाजपा ने सवाल पूछा कि घटना के वक्त पुलिस-प्रशासन क्या कर रहा था? मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात लोग क्या कर रहे थे? इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। हालांकि, भाजपा नेता और पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह ममता की सहानुभूति पाने की कोशिश है, क्योंकि बंगाल की जमीन उनके हाथ से खिसक गई है। वह नाटक कर रही हैं। 200-300 पुलिसकर्मियों के होते हुए उन पर कौन हमला कर सकता है?

विज्ञापन

कांग्रेस नेता ने दिया विवादित बयान

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि सहानुभूति हासिल करने के लिए यह 'सियासी पाखंड' है। वह नंदीग्राम के विपरीत हालात देखकर 'नौटंकी' कर रही हैं। वह सिर्फ सीएम ही नहीं, पुलिस की भी मंत्री हैं। क्या आप मान सकते हैं कि पुलिस मंत्री के साथ पुलिसकर्मी नहीं थे?

केजरीवाल ने की हमले की निंदा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मैं ममता दीदी पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं। दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उन्हें सजा दी जानी चाहिए। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

यूजर्स ने दीं ऐसी प्रतिक्रिया

ममता बनर्जी को चोट लगने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रिया की बाढ़ आ गई। इस दौरान काफी यूजर्स ने ममता बनर्जी के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। देशभक्त सुमन चटर्जी नाम के एक यूजर ने लिखा कि ममता बनर्जी हम इंडिया आपके साथ हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने इसे दीदी की नौटंकी करार दिया। आशीष ठाकुर नाम के यूजर ने लिखा कि खेला होबे, ऐसे होबे तो काम कैसे होबे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed