फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal election 2021: Mamata Banerjee calls PM Modi liar, accuses BJP of bringing goons to Bengal

बंगाल: दीदी ने पीएम मोदी को कहा 'झूठा', यूपी से तिलकधारी गुंडे बुलाने का लगाया आरोप

Wed, 24 Mar 2021 02:54 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विष्णुपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विष्णुपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 24 Mar 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
west bengal election 2021: Mamata Banerjee calls PM Modi liar, accuses BJP of bringing goons to Bengal
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को विष्णुपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। ममता ने पीएम मोदी को 'झूठा' बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा 'झूठा' कहीं नही देखा। यही नहीं, ममता ने यह भी कहा कि भाजपा बंगाल में यूपी से 'तिलकधारी गुंडे' बुला रही है।

विज्ञापन


मैंने पीएम मोदी जैसा झूठा नहीं देखा
रैली के दौरान ममता ने कहा, 'मैं प्रधानमंत्री की कुर्सी का बहुत सम्मान करती थी, मुझे नहीं पता था कि वह ऐसे हैं। मैंने पीएम मोदी जैसा झूठा नहीं देखा। यह कहते हुए अफसोस हो रहा है कि नरेंद्र मोदी झूठ बोलते हैं। कौन हैं गुंडे? आज भाजपा की प्रताड़ना के कारण यूपी में आईपीएस अधिकारी अपनी नौकरी छोड़ रहे हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा बंगाल की संस्कृति को नष्ट कर रही है
यहीं नहीं, दीदी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा बंगाल की संस्कृति को नष्ट करने के लिए उत्तर प्रदेश से गुंडे ला रही है। उन्होंने कहा कि किसान एक साल से अधिक समय से सड़कों पर हैं। यह पीएम मोदी, अमित शाह और अडानी के तीन सिंडिकेट्स के कारण हैं। अडानी सारा पैसा और उत्पाद लूट लेंगे, केवल मोदी, शाह और अडानी को खाना मिलेगा। बाकी लोग केवल आंसू बहाएंगे।

अब 15 लाख रुपये नहीं तो भाजपा को वोट भी नहीं
ममता ने कहा कि, पीएम मोदी ने सभी को 15 लाख रुपये देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को कुछ दिया? अब 15 लाख रुपये नहीं तो भाजपा को वोट भी नहीं। दीदी ने कहा, 'भाजपा ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, फिर भी वे एक भी रुपया खर्च नहीं कर सके। हमारी सरकार लड़कियों को 1000-2500 रुपये की छात्रवृत्ति दे रही है।'

पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को
बता दें कि बंगाल में 294 विधानसभा सीटों के लिए आठ चरणों में मतदान होना है। पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को होगी। दो मई को नतीजे आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed