{"_id":"6abb319c3d9bac38f00a33c1","slug":"west-bengal-ed-raids-premises-of-ex-west-bengal-minister-others-in-pmla-case-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
Tue, 29 Sep 2026 09:05 AM IST
पवन पांडेय
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: पवन पांडेय
Updated Tue, 29 Sep 2026 09:05 AM IST
सार
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में पूर्व बंगाल मंत्री इंद्रनील सेन और अन्य से जुड़े 15 ठिकानों पर छापेमारी की। आरोप है कि सेन की पत्नी के नेतृत्व वाली मासआर्ट संस्था ने यूनेस्को के नाम पर लोगों से रकम जुटाकर उसका निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, ईडी ने कुल 15 ठिकानों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई एक ऐसे संगठन से जुड़े मामले में की गई, जो दुर्गा पूजा के प्रीव्यू शो आयोजित करता था। जांच एजेंसी को इस संगठन के जरिए कथित तौर पर वित्तीय गड़बड़ी किए जाने की जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें- रक्षा उत्पादन: 5वीं पीढ़ी की लड़ाकू विमान परियोजना से एचएएल बाहर, इतिहास में पहली बार ऐसा, सरकार क्या बोली?
क्या है प्रवर्तन निदेशालय का आरोप?
ईडी का आरोप है कि मासआर्ट (महानिर्वाण रोड मास आर्ट सोसाइटी) नाम की संस्था ने लोगों से बड़ी रकम जुटाई। इस संस्था का नेतृत्व इंद्रनील सेन की पत्नी करती हैं। आरोप है कि लोगों से पैसे लेते समय यह दावा किया गया कि रकम यूनेस्को द्वारा प्रायोजित किसी संस्था के लिए इस्तेमाल की जाएगी। जांच एजेंसी के अनुसार, लोगों से जुटाई गई रकम का कथित तौर पर निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया। इसी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच की जा रही है। हालांकि, ईडी की कार्रवाई को लेकर इंद्रनील सेन या मासआर्ट की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। एजेंसी की जांच जारी है और छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
(ये खबर अपडेट की जा रही है)