फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Telangana CM Revanth Reddy statement on lord Ram Shiva triggers BJP backlash

'राम अमीरों के, शिव गरीबों के भगवान': तेलंगाना सीएम के बयान पर बवाल; भाजपा बोली- ये हिंदुओं को बांटने की साजिश

Tue, 29 Sep 2026 11:14 AM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 29 Sep 2026 11:14 AM IST
सार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने अपने एक बयान से नई सियासी बहस छेड़ दी है। दरअसल उन्होंने भगवान राम और भगवान शिव को लेकर द्रविड़ और आर्यों के बीच का कथित अंतर बताया, जिस पर भाजपा ने तीखा पलटवार करते हुए इसे हिंदुओं को बांटने की साजिश बता दिया है। 

विज्ञापन
Telangana CM Revanth Reddy statement on lord Ram Shiva triggers BJP backlash
तेलंगाना सीएम के बयान से नई बहस छिड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। रेवंत रेड्डी ने उत्तर और दक्षिण भारत की धार्मिक एवं राजनीतिक पहचान में अंतर का जिक्र करते हुए एक टिप्पणी की, जिस पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे हिंदुओं को बांटने की साजिश बताया है। 
विज्ञापन


रेवंत रेड्डी ने क्या कहा?
राष्ट्रीय राजधानी में एक मीडिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने भाजपा की ओर से बार-बार लगाए जाने वाले 'जय श्री राम' के नारे पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य नेता 'हर हर महादेव' का नारा क्यों नहीं लगाते?
विज्ञापन


रेवंत रेड्डी ने कहा, 'हम द्रविड़ हैं। यहां (उत्तर भारत में) लोग आर्य हैं। हम शिव के भक्त हैं, जबकि यहां लोग भगवान राम के भक्त हैं। भाजपा ने राम को चुरा लिया। यह एक भावना है, एक संवेदना है। मोदी जी 'हर हर महादेव' क्यों नहीं कहते? क्या आपने कभी भाजपा के लोगों को मंच पर 'हर हर महादेव' कहते देखा है? वे केवल 'जय श्री राम' कहते हैं। जबकि हम 'हर हर महादेव' का जाप करते हैं तो उन्हें यह पसंद नहीं आता।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान राम को बताया अमीरों का भगवान
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने भगवान शिव को 'गरीबों का भगवान' और भगवान राम को 'अमीरों का भगवान' बताया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देवताओं की लोग पूजा करते हैं। उत्तर और दक्षिण भारत की राजनीतिक संस्कृतियों और सामाजिक पहचान में व्यापक अंतर होने का दावा करते हुए रेवंत रेड्डी ने यह टिप्पणी की। 

भाजपा का आरोप- ये हिंदुओं को बांटने की साजिश
  • रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के निर्देश पर इस तरह की बयानबाजी करने का आरोप लगाया। 
  • भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि रेड्डी की टिप्पणी का मकसद हिंदुओं को बांटना है और यह कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है।
  • भंडारी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने वोट बैंक की राजनीति के लिए और राहुल गांधी के निर्देश पर हिंदुओं को बांटने का नया तरीका खोजने की कोशिश में यह टिप्पणी की।
  • भंडारी ने कांग्रेस को आधुनिक मुस्लिम लीग कांग्रेस भी बताया और दावा किया कि उसके नेता 'भगवान राम और भगवान शिव के अनुयायियों के बीच हिंदुओं को बांटने की अपनी कथित साजिश में सफल नहीं होंगे।'
  • भंडारी ने कहा, 'देश यह नहीं भूला है कि कांग्रेस ने सोमनाथ मंदिर के निर्माण का विरोध किया, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का विरोध किया और 2018 में हर हर महादेव का उद्घोष करने पर पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को निलंबित कर दिया।'
  • उन्होंने रेवंत रेड्डी के उस दावे को भी खारिज किया कि भाजपा नेता हर हर महादेव का नारा नहीं लगाते। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो 'जय श्री राम' और 'हर हर महादेव' दोनों का जाप करते हैं। वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोग यह भी नहीं जानते कि रामायण के लंकाकांड में लंका जाने से पहले भगवान राम ने महादेव की पूजा की थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed