फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal covid-19 news TMC leader Babul Supriyo again corona Positive

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो को फिर हुआ कोरोना, तीसरी बार संक्रमित; इस बात को लेकर जताई चिंता 

Tue, 04 Jan 2022 02:56 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Jan 2022 02:56 PM IST
सार

बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट कर बताया कि वह सबसे पहले नवंबर, 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद अप्रैल, 2021 में कोरोना की चपेट में आए और एक बार फिर से वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन
West Bengal covid-19 news TMC leader Babul Supriyo again corona Positive
बाबुल सुप्रियो - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भाजपा सांसद व टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो एक बार फिर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। ट्विटर के माध्यम से उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी, पिता व कई स्टाफ के लोग भी कोरोना संक्रमित हैं। 

विज्ञापन


बाबुल सुप्रियो ने ट्वीट किया कि मैं, मेरी पत्नी, पिता और कई स्टाफ सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन मेरी चिंता कॉकटेल टीके की ऊंची कीमतों को लेकर है, जो 61 हजार रुपये का है। मेरे पिता, जो 84 साल के हैं, उन्हें इस टीके की जरूरत थी और मुझे यह खरीदनी पड़ी। आर्थिक रूप से कमजोर लोग इसे कैसे खरीदेंगे?
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया कि वह तीसरी बार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पहली बार  नवंबर 2020 में कोरोना संक्रमित हुए थे, तब उनकी मां का देहांत हो गया था। इसके बाद अप्रैल, 2021 में संक्रमित हुए और अब तीसरी बार एक बार फिर से वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभी भी काफी कम लोग ही मास्क पहन रहे हैं और संक्रमण को ट्रेस करने का अब कोई रास्ता नहीं बचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed