{"_id":"609a206b8ebc3ed63a169b5b","slug":"west-bengal-coronavirus-news-father-broke-relationship-with-his-covid-infected-son-and-left-at-the-railway-station-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बेटा कोरोना संक्रमित हुआ तो पिता ने तोड़ा रिश्ता, स्टेशन पर ही छोड़कर चला गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दर्दनाक: बेटा कोरोना संक्रमित हुआ तो पिता ने तोड़ा रिश्ता, स्टेशन पर ही छोड़कर चला गया
Tue, 11 May 2021 11:42 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Tue, 11 May 2021 11:42 AM IST
सार
कोरोना का कहर पूरे देश में अपने चरम पर है। इस खौफनाक महामारी का असर इंसान के स्वास्थ्य के साथ-साथ आपसी रिश्तों-नातों और इंसानियत पर भी हद से ज्यादा पड़ा है। हाल ही में कोलकाता में एक बच्चा कोरोना संक्रमित हुआ, तो पिता उसे स्टेशन पर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
father and son
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना का कहर पूरे देश में अपने चरम पर है। इस खौफनाक महामारी का असर इंसान के स्वास्थ्य के साथ-साथ आपसी रिश्तों-नातों और इंसानियत पर भी हद से ज्यादा पड़ा है। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें अपने ही अपनों का साथ छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अब कोलकाता का एक केस जुड़ गया है। यहां एक बच्चा कोरोना संक्रमित हुआ तो पिता उसे स्टेशन पर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के सियालदह रेलवे स्टेशन पर 13 साल का बच्चा रोता हुआ मिला। उसके पास कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट थी। पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया और चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। कुछ घंटों की जांच के बाद उसके घर का पता लगाया और बच्चे को परिजनों के हवाले कर दिया गया। फिलहाल, बच्चे की हालत स्थिर है। अधिकारियों का कहना है कि जब बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो पिता घबरा गया। इसके बाद वह अपने बेटे को लावारिस हालत में स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन