कूचबिहार: रैली में बुजुर्ग महिला को आया चक्कर, भाषण रोककर बोले पीएम मोदी- माता जी को पानी दो
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में जनसभा को किया संबोधित
- अपने भाषण में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (6 अप्रैल) पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया, लेकिन इस दौरान गर्मी की वजह से एक बुजुर्ग महिला को चक्कर आया तो पीएम मोदी ने बीच में ही अपना भाषण रोक दिया। उन्होंने तुरंत कहा कि माता जी को पानी दो। साथ ही, अपने डॉक्टरों की टीम को जांच के लिए भेज दिया।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी जब कूचबिहार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उस दौरान एक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में पीएम मोदी ने अपना भाषण रोक दिया। उन्होंने कहा, 'देखिए, मेरे साथ जो डॉक्टर हैं, जरा देखिए। वो माता जी को पानी वगैरह दीजिए। उनकी चिंता कीजिए। पानी वगैरह दीजिए उनको। मेरी टीम के डॉक्टर वहां पहुंचें तुरंत।'
#WATCH | PM Modi asks his team of doctors to assist a woman who faced some issues due to dehydration at an election rally in Cooch Behar, West Bengal. pic.twitter.com/6wC14HKfof
— ANI (@ANI) April 6, 2021