{"_id":"6996dbb63c2b4861380b6537","slug":"west-bengal-controversy-over-swami-word-for-ramkrishna-paramhans-debate-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: रामकृष्ण परमहंस के लिए 'स्वामी' शब्द पर सीएम ममता बनर्जी ने जताई आपत्ति, चुनाव से पहले छिड़ी नई बहस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: रामकृष्ण परमहंस के लिए 'स्वामी' शब्द पर सीएम ममता बनर्जी ने जताई आपत्ति, चुनाव से पहले छिड़ी नई बहस
Thu, 19 Feb 2026 03:15 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 19 Feb 2026 03:15 PM IST
सार
बंगाल में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे राजनीतिक दल अपने प्रतिद्वंदी दलों को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया है, जिन्होंने पीएम मोदी के एक ट्वीट को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में नई राजनीतिक बहस छिड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामकृष्ण परमहंस के नाम के साथ 'स्वामी' जोड़ते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस पर आपत्ति जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने अध्यात्म और साधना को जिस प्रकार जीवनशक्ति के रूप में स्थापित किया, वह हर युग में मानवता का कल्याण करता रहेगा। उनके सुविचार और संदेश सदैव प्रेरणापुंज बने रहेंगे।'
मुख्यमंत्री ने जताई आपत्ति
(आईएएनएस इनपुट)
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने जताई आपत्ति
- इसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर जवाब दिया और 'स्वामी' शब्द इस्तेमाल करने का विरोध किया। उन्होंने लिखा, 'एक बार फिर से हैरान हूं। प्रधानमंत्री ने बंगाल की महान विभूतियों के प्रति अपनी सांस्कृतिक असंवेदनशीलता को दिखाया है। आज युगावतार श्री श्री रामकृष्ण परमहंसदेव की जयंती है। इस पावन अवसर पर महान संत को नमन करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके नाम के आगे अनुचित उपसर्ग (प्रीफिक्स) 'स्वामी' जोड़ दिया।'
- ममता बनर्जी ने आगे लिखा, 'जैसा कि सब जानते हैं, श्री रामकृष्ण को 'ठाकुर' (मतलब, भगवान) के रूप में श्रद्धापूर्वक संबोधित किया जाता है। उनके संन्यासी शिष्यों ने अपने गुरु की मृत्यु के बाद रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन बनाया। उन साधुओं को भारतीय परंपराओं के अनुसार 'स्वामी' कहा गया। गुरु यानी आचार्य खुद ठाकुर ही कहलाते रहे।'
- मुख्यमंत्री ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, 'रामकृष्ण संप्रदाय में 'स्वामी' उपसर्ग उनके शिष्यों के लिए था, जबकि संप्रदाय की पवित्र त्रिमूर्ति ठाकुर-मां-स्वामीजी ही रही है। ठाकुर, श्री श्री रामकृष्ण परमहंसदेव हैं, जबकि मां, मां शारदा हैं और स्वामीजी, स्वामी विवेकानंद हैं।'
- उन्होंने कहा, 'मेरा प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि बंगाल के उन महान पुनर्जागरण विभूतियों के लिए नए उपसर्ग न खोजें, जिन्होंने आधुनिक भारत को आकार दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
(आईएएनएस इनपुट)
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन