{"_id":"638b6e1a95fe34170c157aa4","slug":"west-bengal-congress-will-start-bharat-jodo-yatra-in-west-bengal-from-28-december-rahul-gandhi-may-also-join","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharat Jodo Yatra: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस 28 से शुरू करेगी भारत जोड़ो यात्रा, राहुल भी हो सकते हैं शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bharat Jodo Yatra: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस 28 से शुरू करेगी भारत जोड़ो यात्रा, राहुल भी हो सकते हैं शामिल
Sat, 03 Dec 2022 09:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 03 Dec 2022 09:11 PM IST
सार
कांग्रेस ने सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। 3,500 किमी की दूरी तय करते हुए यह पदयात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर निकलेगी जो लगभग 150 दिनों में संपन्न होगी।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पश्चिम बंगाल में भी 28 दिसंबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। गंगासागर से पहाड़ (उत्तर बंगाल) तक की 800 किलोमीटर लंबी यह यात्रा 55 दिनों में पूरी की जाएगी। शनिवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया कोआर्डिनेटर इंचार्ज व भारत जोड़ो यात्रा के बंगाल प्रभारी आनंद माधव ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गंगासागर में कपिल मुनि आश्रम से 28 दिसंबर को कांग्रेस के स्थापना दिवस के दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। यह पदयात्रा दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, कोलकाता, उत्तर 24 परगना, नदिया, मुर्शिदाबाद, मालदा, उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर और दार्जिलिंग तक जाएगी।
विज्ञापन
माधव ने कहा कि 55 दिनों की इस यात्रा में राहुल गांधी भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा पार्टी के कई केंद्रीय नेता इसमें शामिल होंगे। राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य प्रदीप भट्टाचार्य इस यात्रा के समन्वयक हैं। माधव ने बताया कि इस यात्रा का भी मकसद वही है जो मुख्य भारत जोड़ा यात्रा का है। यानी बेरोजगारी, महंगाई, नफरत, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति-केंद्रीकरण के खिलाफ जन-जागरण करना। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने बिलकुल सही कहा है कि यह किसी एक पार्टी की यात्रा नहीं है, पूरे हिंदुस्तान की यात्रा है।
विज्ञापन
बंगाल में कानून व्यवस्था दयनीय
माधव ने बंगाल की ममता बनर्जी सरकार भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज बंगाल में क़ानून व्यवस्था की स्थिति दयनीय है। अपराध एवं अपराधी सर चढ़ कर बोल रहे हैं। भ्रष्टाचार का तांडव चल रहा है, विपक्षियों को टार्गेट कर प्रताडि़त किया जा रहा है। इसलिए बंगाल में भारत जोड़ो यात्रा आवश्यक है।
सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा
उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने सात सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। 3,500 किमी की दूरी तय करते हुए यह पदयात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर निकलेगी, जो लगभग 150 दिनों में संपन्न होगी। इस यात्रा का 86 दिन पूरे हो गए। उन्होंने बताया कि यह संभव नहीं था कि मुख्य भारत जोड़ो यात्रा हर राज्य से गुजरते हुए जाए, इसीलिए ये तय हुआ कि हर राज्य, अपने यहां भी यह यात्रा निकालेंगे।