फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Congress releases poll manifesto for West Bengal assembly elections 2021

कांग्रेस का बंगाल के लिए घोषणापत्र: किसानों को बिजली बिल पर 20 फीसदी रियायत, महिला सुरक्षा का वादा

Tue, 23 Mar 2021 04:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: देव कश्यप Updated Tue, 23 Mar 2021 04:18 AM IST
सार

  • कांग्रेस ने जारी किया बंगाल के लिए घोषणापत्र, बीसी रॉय के ‘गौरवाशाली’ दिनों को वापस लाने का वादा।
  • घोषणापत्र में कांग्रेस ने कहा है कि वह ‘मुफ्त की राजनीति’ में विश्वास नहीं करती।
  • शिक्षा, स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने, प्रदेश की संस्कृति, विरासत व कला के संरक्षण का वादा

विज्ञापन
West Bengal Congress releases poll manifesto for West Bengal assembly elections 2021
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र - फोटो : Twitter@INCWestBengal

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री बिधान चंद्र रॉय के नेतृत्व में 1950 और 1960 के दशक वाले बंगाल के गौरव की वापसी का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन


बीसी रॉय को आधुनिक बंगाल का आर्किटेक्ट कहा जाता है। साथ ही पार्टी ने किसानों को सिंचाई के बिजली बिल में कम से कम 20 फीसदी रियायत देने और महिला सुरक्षा का भी वादा किया।  
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने घोषणापत्र जारी किया। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए वाममोर्चा और इंडियन सेक्यूलर फ्रंट के साथ गठबंधन किया है। घोषणापत्र में कांग्रेस ने कहा है कि वह ‘मुफ्त की राजनीति’ में विश्वास नहीं करती है लेकिन उसने बंगाल के संपूर्ण विकास का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि यदि उसने सरकार बनाई तो उसकी प्राथमिकता में प्रदेश की कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा, औद्योगिकीकरण और रोजगार सृजन होगा। इसमें किसानों के कल्याण के लिए भी कदम उठाने की बात कही गई है। पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने, प्रदेश की संस्कृति, विरासत व कला के संरक्षण का वादा किया। साथ ही प्रदेश में हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की भी बात कही है।


चौधरी ने कहा कि बीसी रॉय के कार्यकाल में बंगाल की काफी प्रगति हुई थी और वह प्रदेश में कई बड़े उद्योगों को लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी सत्ता में आई तो आठ मुद्दों पर मुख्य फोकस करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को तृणमूल कांग्रेस या फिर भाजपा को चुनने की गलती नहीं करनी चाहिए क्योंकि दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। हमारा नया नारा है, अपना हाथ बढ़ाओ, बंगाल को बचाओ। हम ही एकमात्र पार्टी हैं जो प्रदेश के भविष्य की बेहतरी के लिए काम कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed