Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal CM Suvendu Adhikari defends Ratan Sheikh encounter

दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में ढेर: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा- राज्य में गुंडों और ऐसे लोगों के लिए जगह नहीं

Sun, 15 Nov 2026 09:48 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, कोलकाता।
एएनआई, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 15 Nov 2026 09:48 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पुलिस मुठभेड़ में शांतिनिकेतन गोलीबारी का मुख्य आरोपी रतन शेख पुलिस के साथ मुठभेड़ मारा गया। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी समेत राज्य के तीन मंत्रियों ने पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया। किसने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
West Bengal CM Suvendu Adhikari defends Ratan Sheikh encounter
बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के नानूर में रविवार को पुलिस मुठभेड़ में रतन शेख मारा गया। वह शांतिनिकेतन गोलीबारी मामले का मुख्य आरोपी था। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों को राज्य छोड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि रतन शेख ने पुलिस पर गोली चलाई थी। ऐसे में पुलिस ने मौके पर जरूरी कार्रवाई की।  
विज्ञापन


रतन शेख पर शांतिनिकेतन में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल होने का आरोप था। पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी। इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी थी। रविवार को नानूर में पुलिस मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने क्या चेतावनी दी?
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, उसने पुलिस पर गोली चलाई थी। पुलिस ने मौके पर वही किया, जो जरूरी था। मेरे लिए इस मामले पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। पश्चिम बंगाल में गुंडों और दुष्कर्मियों के लिए कोई जगह नहीं है। अब भी जो गुंडे और अवैध हथियार रखने वाले लोग यहां बचे हैं, वे यहां से भाग जाएं। तुरंत राज्य छोड़ दें। यहां उनके लिए कोई जगह नहीं है। 

मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पुलिस कार्रवाई पर क्या कहा?
पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने भी मुठभेड़ में पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों को राज्य सरकार बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि यह कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला है। मुठभेड़ के हालात के बारे में पुलिस ही सही जानकारी दे सकती है।

अग्निमित्रा पॉल ने पत्रकारों से कहा, यह कानून-व्यवस्था का मामला है। पुलिस को किन हालात का सामना करना पड़ा, इसका जवाब सिर्फ पुलिस ही दे सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बताया है कि वह एक खतरनाक अपराधी था। उसके खिलाफ 36 मामले दर्ज थे। मुझे पूरा भरोसा है कि उसने हमारे पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई थी। उसने दो दिन पहले भी एक पुलिसकर्मी को गोली मारी थी। वह पुलिसकर्मी अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा है।

उन्होंने कहा, अगर कोई अपराधी हमारी पुलिस पर हमला करता है, तो पुलिस चुप नहीं बैठेगी। हमारी सरकार का संदेश बिल्कुल साफ है। किसी भी दुष्कर्मी, दंगा करने वाले या बंगाल के लोगों की जान से खेलने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। आप किसी भी पार्टी से हों या किसी भी धर्म के हों, अगर कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करेंगे, तो इस सरकार में आपको बख्शा नहीं जाएगा। 

मंत्री उमेश राय ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल के मंत्री उमेश राय ने भी पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने दुष्कर्म और गुंडागर्दी के खिलाफ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में हालात बदल रहे हैं। पहले असामाजिक तत्व पुलिस से नहीं डरते थे। अब उन्हें कानून लागू कराने वाली एजेंसियों से डरना होगा।

उमेश राय ने कहा, पश्चिम बंगाल बदल रहा है। हमने पहले देखा था कि पुलिस दुष्कर्मियों को बचाने के लिए मैदान में उतरती थी। हजारों लोगों को भड़काया जाता था और सबूत मिटाने के लिए उन्हें अस्पताल भेजा जाता था। अब वह सरकार सत्ता में नहीं है।

उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि दुष्कर्म और गुंडागर्दी के मामले में हमारी नीति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की है। अगर कोई पुलिस पर गोली चलाएगा, तो पुलिस उस पर फूलों की पंखुड़ियां नहीं बरसाएगी। वह वही करेगी, जो जरूरी होगा। जो असामाजिक तत्व पहले पुलिस से नहीं डरते थे, अब उन्हें पुलिस से डरना होगा।


मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने क्या कहा?
पश्चिम बंगाल के मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने भी पुलिस की कार्रवाई का बचाव किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed